बिग बॉस OTT 3 में धमाल मचाएंगी कुंडली भाग्य की ये फेमस बहू, अनिल कपूर के शो में होगी एक्ट्रेस की एंट्री !

KNEWS DESK- बिग बॉस OTT का सीजन 3 आने वाला है, अपने नए होस्ट अनिल कपूर के साथ शो 21 जून से स्टार्ट होगा, जिसका फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| हालांकि शो की कंटेस्टेंट लिस्ट अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन कई नाम चर्चा में चल रहे हैं| वहीं अब एक और नाम सामने आया है, जसके बिग बॉस OTT 3 में शामिल होने की खबर है|

बिग बॉस OTT 3 की डेट अब काफी नजदीक है, ऐसे में फैंस शो के कंटेस्टेंट के बारे जानने के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हो रहे हैं| साई केतन राव, मीका सिंह और सोनम खान के बाद शो में शामिल होने के लिए एक और चर्चित चेहरा सामने आया है| कहा जा रहा है कि इस रियलिटी शो में पॉपुलर टीवी सीरियल कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस अंजुम फकिम बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ले सकती हैं|

Bigg Boss Flop Season| बिग बॉस क्या है| Bigg Boss History | bigg boss most  flop seasons | HerZindagi

आपको बता दें कि अंजुम फकिम ने टीवी सीरियल कुंडली भाग्य में सृष्टि की भूमिका निभाकर सभी के दिलों में अपनी जगह बनाई| सीरियल में एक्ट्रेस की एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आई| वहीं अब फैंस अंजुम को बिग बॉस OTT 3 में देखने के लिए काफी बेताब हैं| हालांकि इस खबर पर एक्ट्रेस ने अभी तक कोई रिएक्ट नहीं किया है|

About Post Author