बिग बॉस OTT 3 में नजर आएगा साउथ का ये धमाकेदार एक्टर, टीवी सीरियल में भी दिखा चुका है अपना जादू

KNEWS DESK- अपने नए होस्ट अनिल कपूर के साथ रियलिटी शो बिग बॉस OTT 3 अब जल्द ही स्टार्ट होने वाला है| शो का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| शो के डेट का तो ऐलान कर दिया गया है लेकिन अब फैंस शो के कंटेस्टेंट लिस्ट के लिए काफी उत्सुक हैं| रियलिटी शो के लिए कई नामों को लेकर चर्चा हो रही है| वहीं अब बिग बॉस OTT 3 के कंटेस्टेंट के लिए एक और नाम सामने आया है|

बिग बॉस OTT 3 में साउथ एक्टर साई केतन राव का सामने आया है, जो एक मशहूर टीवी एक्टर भी हैं| जानकारी के अनुसार, एक्टर का अनिल कपूर के रियलिटी शो में शामिल होना कन्फर्म है|  साई केतन राव की एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आती है| ऐसे में एक्टर के बिग बॉस में आने की खबर से फैंस काफी खुश हो गए हैं| साई केतन राव के बारे में आपको बताएं तो वह साउथ फिल्मों और टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं|

SAI KETAN RAO on X: "https://t.co/FMzh8jAxUa" / X

2017 में आई तेलुगु फिल्म ‘नेने राजू नेने मंत्री’ से एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत की थी| वह मोस्ट एलिजिबल बैचलर, स्ट्रेंजर्स और पेल्लिकुतुरु पार्टी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं| एक्टर ने टीवी सीरियल से भी काफी फेम पाया| साई केतन राव को टीवी शो मेहंदी है रचने वाली, इमली, चाशनी और नागिन 7 में देखा जा चुका है|

About Post Author