टीवी की ये संस्कारी बहू आ रही है बिग बॉस की हसीनाओं को देने टक्कर, शो में लगाएंगी खूब तड़का

KNEWS DESK – बिग बॉस के OTT के बाद अब मेकर्स बिग बॉस के सीजन 17 को जल्द ही ऑनएयर करेंगे| वैसे तो हर साल अक्टूबर में शो को ऑनएयर किया जाता है| लेकिन इस साल एशिया कप के चलते मेकर्स ने शो को देरी से ऑनएयर करने का फैसला किया है | शो में इस बार कौन-कौन एंट्री करने वाला है| इसके बारे में लगातार अपडेट आ रहे हैं| हाल ही में टीवी की संस्कारी बहू के शो में एंट्री लेने की खबर सामने आई है| क्या संस्कारी बहू बिग बॉस की हासीनाओं को टक्कर दे पायेंगी |

 

Bigg Boss 17 

बिग बॉस 17 में जाने वाले सेलेब्स के नाम धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं| कुछ लोगों ने खुद भी कंफर्म कर दिया है कि वह बिग बॉस 17 में धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं| वहीं कुछ लोगों के नाम अभी भी सामने आ रहे हैं| मेकर्स इस शो के लिए टीवी से पॉपुलर सितारों को अप्रोच कर रहे हैं|

हसीनाओं को टक्कर देने आ रहीं टीवी की ये संस्कारी बहू

इस बार का सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है| सलमान खान के शो में टीवी की कई एक्ट्रेस खूब तड़का लगाने वाली हैं| रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस के घर में टीवी की संस्कारी बहू बनकर लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ने वाली संगीता घोष एंट्री लेने वाली हैं| अगर संगीता घोष बीबी हाउस में जाती हैं तो ये देखना दिलचस्प होगा कि बाकी की टीवी एक्ट्रेस का क्या होने वाला है|

https://www.instagram.com/reel/Cjhik_mMaVT/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

शो का थीम है सिंगल वर्सेज कपल्स

बिग बॉस टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो में सेलेब्स के बीच ड्रामा, लड़ाई और प्यार दर्शकों को काफी एंटरटेन करता है| मेकर्स शो के लिए टीवी के चहेते सितारों को अप्रोच कर रहे हैं| इस बार का थीम सिंगल वर्सेज कपल्स का है| अभी तक  शो में शामिल होने वाले लोग हैं ट्विंकल अरोड़ा, समर्थ जुरेल, ईशा मालविया, एलिस कौशिक, सुमेध मुदगलकर, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा और कंवर ढिल्लन|

शो में आ सकते हैं नजर

शो में सौरव जोशी, अनुराग डोभाल और हर्ष बेनीवाल जैसे पॉपुलर यूट्यूबर्स भी नजर आ सकते हैं| मशहूर सेलिब्रिटी जोड़ी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बिग बॉस 17 का हिस्सा हो सकते हैं|अब अगर संगीता और अंकिता इस शो मे आती हैं तो फैंस के लिए ये देखना दिलचस्प होगा कि टीवी के ये बहुएं क्या कमाल दिखाती हैं| एक्ट्रेस संगीता घोष ने शो में जाने को लेकर कोई भी कंफर्मेशन नहीं दिया है|

 

 

About Post Author