शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, पढ़ें ख़बर

KNEWS DESK- बॉलीवुड में अब शादी से पहले प्रेग्नेंट होना कोई नई बात नहीं है..ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थीं और बाद में इन्होंने शादी की तो चलिए आपको बताते हैं बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस के बारे में जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी है| इस लिस्ट में अब स्वरा भास्कर का नाम भी जुड़ गया है..

स्वरा भास्कर ने शादी के तीन महीने बाद प्रेग्नेंसी की अनाउंस

 

स्वरा भास्कर ने शादी के तीन महीने बाद प्रेग्नेंसी अनाउंस की है| एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने पति फहद के साथ तस्वीर शेयर कर अपने जल्द मां बनने की अनाउंसमेंट की है| दिलचस्प बात ये है कि तस्वीर में स्वरा का बेबी बंप भी नजर आ रहा है. यानी स्वरा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं|

इलियाना डिक्रूज की प्रेग्नेंसी से हर कोई हैरान

 

एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर हर किसी को हैरान कर दिया था. इलियाना ने अब तक शादी नहीं की है और वे बिन ब्याही मां बन रही हैं| एक्ट्रेस इन दिनों अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रही हैं| रिपोर्ट्स की मानें तो वह कटरीना कैफ के कजिन और मॉडल सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही हैं। हालांकि, खुद कभी भी इलियाना ने अपने रिलेशन को लेकर कुछ बात नहीं की।

एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी शादी से पहले प्रेग्नेंट

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी शादी से पहले प्रेग्नेंट थी|  उन्होंने अप्रैल 2022 में ‘ब्रह्मास्त्र’ को-स्टार रणबीर कपूर संग सात फेरे लिए थे|  एक्ट्रेस नवंबर में बेटी राहा की मां बन गई थीं| आलिया भट्ट ने इसी साल 14 अप्रैल को रणवीर कपूर के साथ 7 फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत की थी. इसके करीब 2 महीने बाद ही जून में आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी| जिसके बाद 6 नवंबर को आलिया ने बेटी को जन्म दिया है|

नेहा ने प्रेग्नेंट होने के बाद की शादी

बॉलीवुड की अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपने बॉयफ्रेंड अंगद वेदी से 10 मई 2018 में शादी की थी| नेहा की शादी के बाद भी यह खबरें रहीं थीं कि नेहा ने प्रेग्नेंट होने के बाद ही शादी की थी|  18 नवंबर 2018 को नेहा ने बच्चे को जन्म दिया था|  इसके बाद से लगातार ये खबरें आती रहीं कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं थीं|  नेहा ने बाद में यह भी कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें कहीं से भी काम का ऑफर नहीं आया|

बॉलीवुड की अभिनेत्री नीना गुप्ता

अभिनेत्री नीना गुप्ता आज महिलाओं के बीच किसी आईकॉन से कम नहीं हैं| नीना का 80 के दशक में क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ अफेयर था| दोनों के संबंध बने और नीना प्रेग्नेंट हो गईं लेकिन, विवियन ने बाद में शादी करने से मना कर दिया लेकिन, नीना ने हौसला नहीं हारा और बेटी को जन्म दिया. आज नीना की इस कदम के लिए काफी तारीफ होती है|

About Post Author