KNEWS DESK – बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. हाल ही में फिल्म का पहला गाना रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला. वहीं, अपने जन्मदिन के मौके पर सलमान खान ने फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च किया था, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया. बता दें कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
लेकिन इसी बीच फरवरी महीने में भी सलमान खान अपने फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आ रहे हैं. दरअसल, भाईजान की एक सुपरहिट और कल्ट फिल्म एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने जा रही है.
23 साल बाद फिर गूंजेगा ‘तेरे नाम’ का जादू
सलमान खान की आइकॉनिक फिल्म ‘तेरे नाम’ को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है. यह वही फिल्म है, जिसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी गहरी छाप छोड़ी थी. फिल्म में सलमान खान के निभाए राधे भैया के किरदार को आज भी लोग याद करते हैं.
साल 2003 में रिलीज हुई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में सलमान खान के साथ भूमिका चावला नजर आई थीं. फिल्म की कहानी, संगीत और सलमान का लुक—सबकुछ उस दौर में जबरदस्त चर्चा में रहा था.
सलमान खान की बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाने वाली ‘तेरे नाम’ 27 फरवरी को एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. करीब 23 साल बाद इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलने वाला है, जिससे फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.