The 50: उर्वशी ढोलकिया–आरुषि चावला का सफर खत्म? बेघर होने के बाद वाइल्ड कार्ड एंट्री से आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

KNEWS DESK – कलर्स टीवी का नया रियलिटी शो ‘The 50’ इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसका खेल और भी ज्यादा रोमांचक और अनप्रिडिक्टेबल होता जा रहा है। अब शो से जुड़ी एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस को चौंका दिया है।

उर्वशी ढोलकिया और आरुषि चावला होंगी बेघर

सूत्रों के मुताबिक, शो की दो मजबूत कंटेस्टेंट्स—टीवी की फेमस ‘कोमोलिका’ उर्फ उर्वशी ढोलकिया और रोडीज फेम आरुषि चावला—का सफर आने वाले एपिसोड्स में खत्म होता नजर आएगा। दोनों को बेघर किया जाएगा, जिससे उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लग सकता है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती।

शो में असली ड्रामा उर्वशी और आरुषि के बाहर जाने के बाद शुरू होगा। खबर है कि मेकर्स इन दोनों की वाइल्ड कार्ड एंट्री या किसी खास टास्क के जरिए दोबारा शो में वापसी कराने की योजना बना चुके हैं। यानी यह एलिमिनेशन परमानेंट नहीं होगा और दोनों कंटेस्टेंट्स नए तेवर और बदले हुए गेम के साथ घर में वापसी कर सकती हैं।

वंशज सिंह के बाहर जाते ही बदले समीकरण

हाल ही में यूट्यूबर और गेमर वंशज सिंह शो से एलिमिनेट हो चुके हैं। उनके जाने के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। वंशज का एलिमिनेशन इसलिए भी सुर्खियों में रहा क्योंकि शो से बाहर आने के बाद उन्होंने करण पटेल और प्रिंस नरूला जैसे सीनियर कंटेस्टेंट्स पर खुलेआम सवाल उठाए थे। अब उर्वशी और आरुषि के बाहर जाने और फिर वापसी की खबर ने बाकी खिलाड़ियों की रणनीति और चिंता दोनों बढ़ा दी हैं।

क्यों अलग है ‘The 50’ का गेम?

कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर आने वाला ‘The 50’ अपने अनोखे फॉर्मेट की वजह से बाकी रियलिटी शोज़ से अलग है। यहां और ‘द लायन’ के फैसले कभी भी खेल की दिशा बदल सकते हैं| कोई पब्लिक वोटिंग नहीं होती, घरवाले ही एक-दूसरे का भविष्य तय करते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *