Thalapathy Vijay को बड़ा झटका! रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक हुआ ‘जन नायकन’ का इंट्रो सीन

KNEWS DESK – साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Thalapathy Vijay की अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही यह मेगा बजट फिल्म अब एक नए विवाद के कारण चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के कुछ अहम सीन्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं, जिससे मेकर्स की चिंता बढ़ गई है।

लीक से मचा हड़कंप

सूत्रों के अनुसार, ‘जन नायकन’ के कुछ अनरिलीज्ड क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। जैसे ही यह मामला सामने आया, मेकर्स ने तुरंत एक्शन लेते हुए इसकी पुष्टि की और लोगों से अपील की कि वे इन लीक वीडियो को शेयर न करें।

फिल्म के प्रोड्यूसर G. Dhananjeyan ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि हर सीन के पीछे मेहनत और किसी का सपना जुड़ा होता है, ऐसे में फिल्म का लीक होना बेहद दुखद है।

विजय का सख्त रुख

इस पूरे मामले पर खुद थलपति विजय भी एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए साफ कहा कि जिन अकाउंट्स से लीक क्लिप्स शेयर किए गए हैं, उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित आईडीज़ को ट्रैक किया जा रहा है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिल्म का बड़ा बजट और स्टारकास्ट

‘जन नायकन’ को लेकर बताया जा रहा है कि यह फिल्म करीब 300 से 500 करोड़ रुपये के बजट में बन रही है, जो इसे साउथ की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनाता है। फिल्म में Bobby Deol, Pooja Hegde, Priyamani, Prakash Raj और Gautham Vasudev Menon जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे।

रिलीज डेट पर सस्पेंस

पहले यह फिल्म 10 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड (CBFC) की मंजूरी और री-एग्जामिनेशन प्रक्रिया के चलते इसकी रिलीज टल गई। अब चर्चा है कि इसे 22 जून 2026 यानी थलपति विजय के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया जा सकता है, हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *