बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आईं तेजस्वी प्रकाश, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लगाया ग्लैमर का तड़का

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 15 का खिताब अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस अक्सर अपने ग्लैम अवतार को लेकर चर्चा में रहती हैं| फैंस को एक्ट्रेस का लुक काफी पसंद आता है| वहीं अब एकबार फिर तेजस्वी प्रकाश ने सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमर का तड़का लगाया है, जो इस समय सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है|

तेजस्वी प्रकाश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपने ग्लैम अवतार की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आ रही हैं|

तस्वीरों में एक्ट्रेस येलो कलर की ड्रेस पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं| तेजस्वी प्रकाश ने इस लुक में गोल्डन कलर के ईयररिंग्स कैरी किये| एक्ट्रेस ने इस लुक में बालों में पोनिटेल पसंद किया|

तेजस्वी प्रकाश ने इस दौरान सटल मेकअप किया| एक्ट्रेस ने अपने लुक को हील्स के साथ कम्प्लीट किया| तेजस्वी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं|

आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने टीवी करियर की शुरुआत 2013 में आया कलर्स टीवी का सीरियल ‘स्वरागिनी’ से की थी| तेजस्वी कई हिट सीरियल में काम कर चुकी हैं| एक्ट्रेस ने एकता कपूर के शो नागिन 6 से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई|

About Post Author