बोल्ड लुक में तेजस्वी प्रकाश ने बिखेरा हुस्न का जलवा, एक्ट्रेस की खूबसूरती पर टिकी फैंस की निगाहें

KNEWS DESK- टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अक्सर अपने ग्लैम अवतार को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस की एक्टिंग के साथ- साथ लोग उनकी ख़ूबसूरती के भी दीवाने हैं| तेजस्वी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| आए दिन वो फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें तेजस्वी हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं|

तेजस्वी प्रकाश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस व्हाइट कलर की डीपनेक ड्रेस में लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं|

इस लुक में तेजस्वी प्रकाश ने अपने बालों को कर्ल करके खुले रखना पसंद किया| इस दौरान उन्होंने सटल मेकअप किया और लाइट लिपशेड कैरी की|

इस दौरान एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक, कई शानदार पोज दिए| फोटोज में तेजस्वी प्रकाश अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस को दीवाना बना रही हैं| उनकी पोस्ट पर लोग कमेंट्स के जरिये जमकर अदाकारा की तारीफ कर रहे हैं|

About Post Author