शॉर्ट ड्रेस में तेजस्वी प्रकाश ने कराया फोटोशूट, एक्ट्रेस के लुक ने खींचा सभी का ध्यान

KNEWS DESK- टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अक्सर अपने ग्लैम अवतार को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस की एक्टिंग के साथ- साथ लोग उनकी ख़ूबसूरती के भी दीवाने हैं| तेजस्वी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| आए दिन वो फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें तेजस्वी बेहद खूबसूरत लग रही हैं|

तेजस्वी प्रकाश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें शॉर्ट ड्रेस पहने एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं| उनका ये लुक फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है|

तस्वीरों में तेजस्वी प्रकाश ग्रीन और सिल्वर कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं| इस लुक में उन्होंने मैचिंग ईयरिंग्स कैरी किये| इस दौरान उन्होंने अपने बालों को हल्के रोल करके खुले रखना पसंद किया|

तेजस्वी प्रकाश ने इस लुक में सटल मेकअप किया और रेड लिपशेड कैरी की| अपने लुक को एक्ट्रेस ने गोल्डन हील्स के साथ कंप्लीट किया| फोटोज में तेजस्वी अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस को दीवाना बना रही हैं|

एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| फैंस कमेंट्स के जरिये तेजस्वी प्रकाश की जमकर तारीफ कर रहे हैं|

About Post Author