Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल का नाम सुनते ही नाराज हुईं बबीता जी, बोलीं- ‘कभी तो रहने दो…’

KNEWS DESK- ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता और जेठालाल की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर दर्शकों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में मुनमुन दत्ता अपने जन्मदिन पर अपनी मां के साथ नजर आईं, जहां उन्होंने पैपराजी के सवाल पर जेठालाल का नाम सुनते ही एक अनएक्सपेक्टेड राय दी, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

पैपराजी ने मुनमुन से सवाल किया कि क्या वह अपने बर्थडे पार्टी में जेठालाल जी को जरूर बुलाएंगी| इस सवाल का जवाब देते हुए मुनमुन ने तुरंत अपनी नाखुशी जाहिर की और कहा, अरे भाई… कभी तो रहने दो। शो अलग है, रियल लाइफ अलग है। उनकी इस प्रतिक्रिया से स्पष्ट था कि वह इस मुद्दे को लेकर असहज महसूस कर रही थीं। मुनमुन ने इसके बाद अपनी मां के साथ मुस्कुराते हुए पोज दिए और मीडिया के सामने सकारात्मक नजर आईं।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Babita ji AKA Munmun Dutta shared  Throwback Photo With Jethalal | बबीता भाभी ने चौंकाया: जेठालाल के साथ शेयर  की पुरानी तस्वीर, फैंस इसलिए रह गए

फैंस का उत्सुकता भरा रिएक्शन

मुनमुन दत्ता के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने लिखा, जहां बबीता जी वहां जेठालाल| जबकि दूसरे ने कहा, जेठालाल खुश हो जाएगा, ये वीडियो देखकर| कुछ फॉलोअर्स ने इस पर मजेदार टिप्पणी की, जैसे, जेठालाल सोच रहा होगा, ठुकराकर मेरा इंतकाम देखेगी|

About Post Author