शॉर्ट ड्रेस में सुरभि चंदना ने बिखेरा हुस्न का जलवा, सोशल मीडिया पर छाईं एक्ट्रेस की तस्वीरें

KNEWS DESK- टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि चंदना अक्सर अपने ग्लैम अवतार को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस के लुक्स फैंस को काफी पसंद आते हैं| वहीं अब सुरभि का बोल्ड अवतार सामने आया है| लेटेस्ट तस्वीरों में एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं|

 सुरभि चंदना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें सुरभि गोल्डन कलर की शोर्ट ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं| इस दौरान उन्होंने अपने बालों को काफी स्टाइलिश तरीके से बांधा|

इस लुक में सुरभि ने गोल्डन कलर के ईयरिंग्स कैरी किये| इस दौरान उन्होंने सटल मेकअप किया और और लाइट लिपशेड कैरी की| एक्ट्रेस ने अपने लुक को गोल्डन हील्स के साथ कंप्लीट किया|

तस्वीरों में सुरभि चंदना अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं| इस लुक में उन्होंने कई शानदार पोज दिए| अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं|

आपको बता दें कि इसी साल 2 मार्च को सुरभि चंदना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा संग शादी की| कपल ने राजस्थान के चोमू पैलेस में सात फेरे लिए| उस दौरान कपल की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरीं|

About Post Author