KNEWS DESK – साउथ सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेस श्रीलीला ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकीं श्रीलीला अब आधिकारिक तौर पर डॉक्टर भी बन गई हैं। उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर यह साबित कर दिया कि अगर जुनून और मेहनत हो तो सपनों की कोई सीमा नहीं होती।
हाल ही में मुंबई की डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी में आयोजित कॉन्वोकेशन सेरेमनी में श्रीलीला को मेडिकल डिग्री प्रदान की गई। मरून रंग के कॉन्वोकेशन गाउन में सजी श्रीलीला अन्य छात्रों की तरह लाइन में खड़ी नजर आईं। जब मंच पर उनका नाम पुकारा गया और उन्हें “डॉक्टर श्रीलीला” कहकर संबोधित किया गया तो यह पल उनके लिए बेहद खास बन गया। स्टेज पर पहुंचकर उन्होंने फैकल्टी से अपनी डिग्री प्राप्त की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर छाया जश्न
एक अन्य वायरल वीडियो में श्रीलीला अपने साथियों के साथ मेडिकल ओथ लेते दिखाई दे रही हैं। इसके बाद जब यह घोषणा की गई कि अब वे आधिकारिक तौर पर 2020 बैच की डॉक्टर बन चुकी हैं, तो माहौल तालियों से गूंज उठा। श्रीलीला ने अपने दोस्तों के साथ इस उपलब्धि का जश्न मनाया। फैंस भी उनकी लगन और संतुलन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/DUnQbQBjLyW/
फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रहते हुए मेडिकल की पढ़ाई पूरी करना आसान नहीं होता, लेकिन श्रीलीला ने दोनों जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। उन्होंने यह साबित किया कि सही प्लानिंग और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
शानदार रहा फिल्मी सफर
श्रीलीला ने 2017 में तेलुगु फिल्म ‘चित्रांगदा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 2019 में वह ‘किस’ और ‘भराते’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। खास बात यह है कि उस समय उनकी उम्र महज 17 साल थी। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के गाने ‘किसिक’ में उनके डांस ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बना दिया।