पिंक हाई स्लिट गाउन में सोनाक्षी सिन्हा ने किया रैंप वॉक, एक्ट्रेस ने अपने दिलकश अंदाज से जीता फैंस का दिल

KNEWS DESK – सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों जहीर इकबाल के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही हैं| शादी और हनीमून एन्जॉय करने के बाद एक्ट्रेस एक बार फिर अपने काम पर लौट चुकी हैं| हाल ही में उनकी फिल्म काकुड़ा रिलीज हुई थी| वहीं अब एक बार फिर एक्ट्रेस रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं| जिसकी झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है|

सोनाक्षी सिन्हा ने किया रैंप वॉक 

सोनाक्षी सिन्हा यूं तो कई बार रैंप पर अपना जलवा दिखाती नजर आई हैं, लेकिन ये पहले से भी ज्यादा खास रहा| दरअसल, शादी के बाद सोनाक्षी पहली बार फैशन शो के लिए रैंप वॉक कर रही हैं| साथ ही शो-स्टॉपर भी बनीं।इंडिया कॉउचर वीक फैशन शो शनिवार को दिल्ली में आयोजित हुआ था। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने डिजाइनर डॉली जे के लिए रैंप वॉक किया।

फिश कट गाउन में दिखीं सोनाक्षी 
इस खास मौके पर सोनाक्षी सिन्हा अपनी दिलकश अदाओं से रैंप पर आग लगा दी| इस मौके पर एक्ट्रेस एकदम बिंदास अंदाज में रैंप वॉक करती दिखीं| सोनाक्षी ने के चमकदार ब्लश गुलाबी गाउन पहना था, जिसके चारों तरफ हाई स्लिट और स्टोन लगे हुए थे|
उन्होंने इसे केप और हील्स के साथ पेयर किया था इस दौरान सोनाक्षी ने द कार्डिगन्स के गाने लवफूल पर थिरकते हुए कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसे एक गायक ने रैंप पर प्रस्तुत किया।