आयशा खान के साथ सुनसान रास्ते पर हुआ कुछ ऐसा, इनफ्लुएंसर ने डरावनी घटना का किया खुलासा

KNEWS DESK- हाल ही में ‘बिग बॉस’ फेम और इंस्टाग्राम की मशहूर इनफ्लुएंसर आयशा खान ने हैदराबाद के एक होटल में एक चौंकाने वाली घटना के बारे में जानकारी दी| आयशा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपनी परेशानियों और डरावनी घटना के बारे में रोते हुए बताती हैं|

आयशा खान ने बताया कि वह जब एक सुनसान रास्ते पर होटल के बाहर थीं, तब दो अज्ञात व्यक्ति उनके पास आए| उन्होंने खुद को आयशा की करीबी दोस्त इकरा का दोस्त बताकर संपर्क किया| उन लोगों ने दावा किया कि वे आयशा से पहले कभी नहीं मिल पाए थे, लेकिन इस बार उन्हें उनसे मिलने का अवसर गंवाना नहीं था| बातचीत के दौरान, एक ने कहा कि वह सुबह 9 बजे से उनका वेट कर रहा था, जो आयशा को अजीब लगा क्योंकि यदि वह इकरा का मित्र होता, तो उसे इतना इंतजार करने की कोई जरुरत नहीं थी|

आयशा ने अपने वीडियो में बताया कि दोनों व्यक्ति उनसे जबरदस्ती तस्वीरें खिंचवाने के लिए कहने लगे| जब उन्होंने इनकार किया, तो दोनों ने अज्ञात ढंग से उनसे संपर्क करने की कोशिश की और उनकी पर्सनल जानकारी मांगने लगे| जब आयशा ने इससे इनकार किया, तो दोनों ने उनके मौजूदा शूटिंग लोकेशन के बारे में पूछताछ की, जिसे आयशा ने अपने मैनेजर से संपर्क करने के लिए कहा| इसके बाद, एक व्यक्ति ने उनके साथ इस तरह से हाथ मिलाया कि आयशा असहज महसूस करने लगीं और वह जल्दी से वहां से चली गईं|

आयशा ने इस घटना के बाद अपने करीबी दोस्त इकरा को कॉल किया और पता चला कि दोनों व्यक्ति झूठ बोल रहे थे| इसके बाद आयशा ने समझाया कि ये लोग स्टॉकर हो सकते हैं| बाद में, उन लोगों ने आयशा के मैनेजर से संपर्क किया और दावा किया कि वे किसी क्लब के अध्यक्ष हैं| आयशा ने अपने फैंस को इस घटना से सतर्क रहने की सलाह दी और अजनबियों से दूर रहने की बात की|

About Post Author