KNEWS DESK – रियलिटी शो बिग बॉस 19 हर बार की तरह इस बार भी चर्चा में है। इस बार शो का हिस्सा बन रही हैं मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल। उनका नाम कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हो गया है। तान्या पहले भी कई वजहों से सुर्खियों में रही हैं और अब बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद एक बार फिर वो चर्चा का केंद्र बन गई हैं।
कौन हैं तान्या मित्तल?
तान्या मित्तल ग्वालियर (मध्य प्रदेश) की रहने वाली हैं। वो सिर्फ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ही नहीं, बल्कि एक एंटरप्रेन्योर भी हैं। उनका खुद का ब्रांड ‘Handmade With Love by Tanya’ है, जो हैंडबैग, हैंडकफ्स और साड़ियां बनाता है। तान्या पहले मॉडलिंग भी कर चुकी हैं और आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।
https://www.instagram.com/p/DNmXoDLoRRJ/
तान्या ने साल 2018 में मिस एशिया टूरिज्म का खिताब जीता था। वो लेबनान में मिस एशिया टूरिज्म यूनिवर्स पेजेंट में भी शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर की पढ़ाई की है। इंस्टाग्राम पर उनके 2.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हाल ही में उन्होंने अपना पॉडकास्ट शुरू किया है, जहां वो आध्यात्मिक कहानियां और विचार साझा करती हैं।
महाकुंभ से मिली पहचान
तान्या की पॉपुलैरिटी तब और बढ़ गई जब वो महाकुंभ से जुड़ी थीं। खबरों के मुताबिक, मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ की स्थिति बनी थी। उस वक्त तान्या ने सोशल मीडिया पर रोते हुए वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपने सामने सैकड़ों लोगों को संघर्ष करते देखा और कई लोगों को पानी पिलाकर उनकी जान बचाई। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया था और इसके बाद तान्या खूब सुर्खियों में आई थीं।
अब जब तान्या बिग बॉस 19 का हिस्सा बनने जा रही हैं, फैन्स के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। उनके फॉलोअर्स का कहना है कि तान्या अपनी पर्सनालिटी, अनुभव और पॉजिटिव सोच से शो में एक अलग पहचान बनाएंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस के घर में तान्या का सफर कैसा रहता है।