‘रश्मि देसाई को लेकर आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करते थे सिद्धार्थ शुक्ला’… शक्तिमान फेम वैष्णवी का दावा

KNEWS DESK – टीवी इंडस्ट्री से जुड़ा एक पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दिवंगत अभिनेता Sidharth Shukla को लेकर ‘शक्तिमान’ फेम एक्ट्रेस Vaishnavi McDonald ने चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि सीरियल ‘दिल से दिल तक’ के सेट पर सिद्धार्थ का व्यवहार कई बार अपमानजनक होता था।

इंटरव्यू में किया खुलासा

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में वैष्णवी ने बताया कि शो की शूटिंग के दौरान उनका सिद्धार्थ के साथ बहुत गहरा रिश्ता नहीं था। उन्होंने कहा कि पहले दिन जब वे उनसे मिलीं तो वह उन्हें जिज्ञासु और समझदार लगे थे, लेकिन बाद में उनका व्यवहार अलग नजर आया।

वैष्णवी ने दावा किया कि सिद्धार्थ सेट पर कई बार भद्दी भाषा का इस्तेमाल करते थे, खासकर सह-कलाकारों के संदर्भ में।

रश्मि और जैस्मिन को लेकर कही ये बात

Rashami Desai और Jasmin Bhasin के साथ सिद्धार्थ के व्यवहार को लेकर भी वैष्णवी ने टिप्पणी की। उनका कहना है कि उन्होंने कभी रश्मि को सेट पर गलत व्यवहार करते नहीं देखा, जबकि माहौल ऐसा बनाया जाता था जैसे सारी समस्या उन्हीं की वजह से हो।

वैष्णवी के मुताबिक, सिद्धार्थ कभी एक के साथ दोस्ती दिखाते और कभी दूसरी को टारगेट करते थे। उन्होंने यहां तक आरोप लगाया कि सेट पर रैगिंग जैसा माहौल भी बनाया जाता था और कई बातें सबके सामने कही जाती थीं।

वैष्णवी ने यह भी कहा कि रियलिटी शो में सिद्धार्थ की जो छवि दिखाई गई, वह सेट पर उनके अनुभव से अलग थी। उनका मानना है कि शो में उनकी लव स्टोरी और पर्सनैलिटी को एक खास तरीके से पेश किया गया, जिससे दर्शकों के सामने अलग तस्वीर बनी।

आवाज क्यों नहीं उठाई?

एक्ट्रेस ने बताया कि कई बार उन्होंने हालात को नजरअंदाज किया ताकि प्रोड्यूसर को नुकसान न हो। उनका कहना है कि अगर उस समय रश्मि या जैस्मिन खुलकर सामने आतीं, तो वह उनका साथ देतीं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि एक समय ऐसा आया था जब सिद्धार्थ को सेट से बाहर जाने के लिए कहा गया था, लेकिन बाद में चैनल के हस्तक्षेप के बाद उन्हें वापस बुला लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *