KNEWS DESK – बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में, श्रद्धा ने अपने भाई और अभिनेता सिद्धांत कपूर के साथ एक तस्वीर साझा की, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में श्रद्धा ने अपने पिता शक्ति कपूर के आइकॉनिक किरदार क्राइम मास्टर गोगो को याद करते हुए मजेदार कैप्शन लिखा। श्रद्धा ने लिखा, “गोगो के बच्चे देखो कितने अच्छे!”
तस्वीर में भाई-बहन की खास बॉन्डिंग
तस्वीर किसी शादी या पार्टी की लग रही है, जिसमें श्रद्धा और सिद्धांत दोनों ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहन रखे हैं। जहां श्रद्धा कपूर ने खूबसूरत साड़ी पहनी है, वहीं सिद्धांत शेरवानी में नजर आ रहे हैं। दोनों के इस ग्लैमरस अवतार ने फैंस का दिल जीत लिया है।

श्रद्धा ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-पोस्ट की, जो पहले सिद्धांत कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी। इस तस्वीर को देखकर फैंस दोनों की बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
क्राइम मास्टर गोगो का जिक्र
1994 में रिलीज हुई कल्ट क्लासिक फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में शक्ति कपूर ने खलनायक क्राइम मास्टर गोगो का किरदार निभाया था। यह किरदार आज भी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय है। श्रद्धा के इस मजेदार कैप्शन ने फैंस को न सिर्फ हंसाया, बल्कि उन्हें इस आइकॉनिक फिल्म की याद भी दिलाई।
श्रद्धा ने दिखाया नया हेयरस्टाइल
श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने फैंस को अपने नए हेयरस्टाइल की झलक भी दिखाई। इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में श्रद्धा ने सैलून में मिरर सेल्फी ली, जिसमें उनका नया लुक बेहद स्टाइलिश लग रहा था। तस्वीरों के साथ श्रद्धा ने लिखा, “बाल बाल जंच गई।”
श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट
पिछले साल श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफल रही। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया। श्रद्धा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब ‘धूम’ फ्रैंचाइजी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में श्रद्धा रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।
श्रद्धा कपूर ने अपने अभिनय और क्यूट अंदाज से बॉलीवुड में खास जगह बनाई है। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स और फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। भाई-बहन की इस प्यारी तस्वीर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि श्रद्धा और सिद्धांत के बीच गहरा रिश्ता है।