शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद संग निकाह की तस्वीरें की शेयर, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

KNEWS DESK – सानिया मिर्जा के पति व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने तलाक की खबरों के बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद संग निकाह कर लिया है| क्रिकेटर ने अपने निकाह की कुछ तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की हैं जिसे देख सभी हैरान हो गये हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं|

रिटायरमेंट की उम्र में डेब्यू', शोएब मलिक की दूसरी शादी पर सोशल मीडिया यूजर्स के फनी कमेंट्स | Jansatta

शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद संग किया निकाह

शोएब मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उसमें उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद नजर आ रही हैं| इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे को पकड़ कर खड़े हुए हैं| शोएब इस दौरान ऑफ व्हाइट शेरवानी में दुल्हा बने नजर आ रहे हैं| वहीं सना गोल्डन ड्रेस में हेवी ज्वैलरी पहने दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं| कपल ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘अल्हमदुल्लिाह और हमने तुम्हें जोड़ी में बनाया है|

https://www.instagram.com/p/C2T6_lbI3RJ/

निकाह की तस्वीर शेयर करने पर लोगों ने किया ट्रोल 

अब अपने इस निकाह की तस्वीरों को शेयर करते हुए शोएब मलिक यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं उनकी पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर जमकर उन्हें  ट्रोल कर रहे हैं| एक दूसरे ने कमेंट कर लिखा है कि- ‘ये क्या चल रहा है क्या मैं ख्वाब देख रही हूं’| एक और यूजर ने लिखा-‘ कितने जोड़े भाई’| एक और यूजर ने लिखा- ‘जोड़ी अरे कितनी जोड़ी बनेगी…2,3 या 4’ एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘कितनी जोड़ी हैं भाई आपकी’| इसके अलावा और भी तमाम यूजर्स शोएब को तीसरी शादी करने पर ट्रोल कर रहे हैं| वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो सना जावेद को खरी-खोटी भी सुना रहे हैं|

शोएब ने सना जावेद संग रचाई तीसरी शादी

शोएब मलिक की ये तीसरी शादी है| सानिया मिर्जा से पहले उन्होंने क्रिकेटर आयशा सिद्दीकी से शादी की थी| इसके बाद उन्होंने साल 2010 में सानिया मिर्जा से दूसरी शादी की थी| वहीं, अब शोएब ने एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी कर ली है| वहीं, सना जावेद की भी ये दूसरी शादी है| शोएब से पहले उन्होंने पाकिस्तानी सिंगर उमैर जसवाल संग निकाह किया था|

पिछले कई दिनों से शोएब और सानिया की तलाक की खबरें सामने आ रही थी| शोएब मलिक के परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक शोएब और सानिया ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया है| दोनों ने अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है| लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक दोनों अपने बेटे इजहान की कोपेरेटिंग करेंगे|

यह भी पढ़ें – ऋतिक रोशन की फाइटर को CBFC ने दिया UA सर्टिफिकेशन, जानिए कितना है फिल्म का रनटाइम

About Post Author