शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से किया निकाह, पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सेरेमनी की पहली तस्वीरें की शेयर

KNEWS DESK –टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से अलग होने के रूमर्स के बीच पाकिस्तान क्रिकेट स्टार शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है|क्रिकेटर ने फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह किया है| शोएब मलिक ने खुद शनिवार, 20 जनवरी यानी आज अपने निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं| क्रिकेटर के पोस्ट से यूजर्स काफी हैरान और पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं|

हैप्पी बर्थडे बडी', शोएब मलिक ने सानिया मिर्ज़ा के साथ शादी में तकरार की  वजह बनीं अभिनेत्री सना जावेद को खास अंदाज़ में दी जन्मदिन की बधाई

शोएब मलिक ने तीसरी पत्नी संग शेयर की तस्वीर 

क्रिकेटर ने शनिवार को अपने निकाह फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयक की हैं| तस्वीरों में शोएब अपनी तीसरी पत्नी सना जावेद संग आइवरी शेड के ट्रेडिशनल शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं| शोएब ने अपनी नई पत्नी को सीने से लगाया हुआ है| वहीं सना जावेद दुल्हन के लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं| उनके हाथों में मेहंदी रची हुई नजर आ रही हैं और सना ने हैवी ब्राइडल ज्वैलरी भी पहनी हुई है| अपनी निकाह सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए शोएब ने कैप्शन में लिखा, “अलहम्दुलिल्लाह..”और हमने तुम्हें जोड़ियों में बनाया है|”

सना जावेद ने इंस्टा बायो में बदला अपना नाम 

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद ने भी शोएब मलिक संग अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं| इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा बायो में भी अपना नाम चेंज कर लिया है और सना शोएब मलिक मेंशन कर दिया है|

सानिया मिर्जा ने शेयर किया था क्रिप्टिक पोस्ट

बुधवार को ही सानिया मिर्जा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी| जिससे उनके और शोएब मलिक के तलाक की अफवाहें और तेज हो गई थीं| सानिया ने लिखा था, “शादी मुश्किल है तलाक मुश्किल है| अपना हार्ड चुनें| मोटापा कठिन है| फिट रहना कठिन है| अपना कठिन चुनें| कर्ज में डूबना कठिन है| आर्थिक रूप से अनुशासित रहना कठिन है| अपना कठिन चुनें| कम्यूनिकेशन कठिन है| बातचीत न करना कठिन है| अपना कठिन चुनें| जिंदगी कभी आसान नहीं होगी| यह हमेशा मुश्किल रहेगी| लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं| बुद्धिमानी से चुनें|”

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की शादी 12 अप्रैल 2010 को हुई थी। दोनों ने 2018 में अपने बेटे इज़हान का वेलकम किया था|

पाकिस्तानी एक्ट्रेस से की तीसरी शादी 

शोएब मलिक ने सना जावेद से तीसरी शादी  है| सबसे पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर ने आयशा सिद्दिकी से निकाह किया था| आयशा को तलाक देने के बाद शोएब ने सानिया मिर्जा से शादी की थी| वहीं अब उन्होंने सानिया से तलाक के रूमर्स के बीच सना जावेद से निकाह कर लिया है|

पोस्ट पर यूजर्स ने किये ढेर सारे कमेंट्स 

वहीं शोएब मलिक के सना जावेद से शादी की खबरों ने लोगों को हैरान कर दिया है| तमाम यूजर्स इसे लेकर कमेंट भी कर रहे हैं| कईं यूजर्स ने हैरानी जाहिर करते हुए पूछा है कि क्या शोएब ने शादी कर ली? एक यूजर ने लिखा, शोएब की शादी की खबर ने दिल तोड़ दिया है|

यह भी पढ़ें –  सांसद संजीव अरोड़ा ने की लुधियाना सिविल अस्पताल की उन्नयन योजनाओं की समीक्षा

About Post Author