सोनाक्षी की शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

KNEWS DESK, बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत बिगड़ गई है और वे अस्पताल में भर्ती हो गए हैं| वहीं सोनाक्षी उनका हाल चाल लेने हॉस्पिटल पहुंची थी जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है|

Finally-Shatrughan-broke-his-silence-on-not-attending-sona | आखिरकार शत्रुघ्न सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, बेटी सोनाक्षी की शादी में होंगे शामिल

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और एक्ट्रेस सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत फिलहाल में कुछ ठीक नहीं चल रही है| उनकी तबीयत बिगड़ गई है, जिसके वजह से वे अस्पताल में एडमिट हो गए हैं| वहीं अभी हाल ही में उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की है, लेकिन शादी के 5 दिन बाद ही वे हॉस्पिटल पहुंच गए हैं| सोनाक्षी की शादी से पहले ये अफवाहें आ रही थी कि शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी से खुश नहीं हैं परन्तु वे शादी में शामिल होने के साथ – साथ बहुत खुश भी नजर आए| इसके अलावा अब एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया तो उनके प्रेग्नेंट होने की अफवाहों ने हवा पकड़ ली| हालाकिं बात ये थी कि शत्रुघ्न सिन्हा शादी की भागादौड़ी की वजह से थक गए थे और इसलिए वे रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल गए हुए थे| वहीं पर उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी अपने पिता की खैरियत पूछने के लिए पहुंची थीं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.