बेटी सोनाक्षी सिन्हा का कन्यादान करते समय इमोशनल हुए शत्रुघ्न सिन्हा, तस्वीर हुई वायरल

KNEWS DESK – सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल रविवार को शादी के बंधन में बंध गए। सोनाक्षी और जहीर इकबाल की एक्ट्रेस के घर पर पहले सगाई हुई और उसके बाद कपल ने हिन्दू या मुस्लिम रीति रिवाज से शादी न करके रजिस्टर मैरिज की। उसके बाद कपल ने शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी दी है। लेकिन इसके बावजूद सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा ने कन्यादान की रीति निभाई और बेटी का हाथ जहीर इक़बाल के हाथ में दिया|

हम एक दूसरे को पाकर..' शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने पोस्ट की रोमांटिक  तस्वीरें, बेहद खुश हैं अभिनेत्री! Sonakshi Sinha posted romantic pictures  with Zaheer Iqbal After ...

शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी सोनाक्षी का किया कन्यादान 

शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने बेटो सोनाक्षी सिन्हा का कन्यादान किया है जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है| इस फोटो में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा दोनों ने सांकेतिक रूप से कन्यादान की रस्म निभाई है| फोटो में देखा जा सकता है कि शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा बेटी सोनाक्षी का हाथ जहीर इकबाल के हाथ में दे रहा हैं|

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर 

बेटी का कन्यादान करते समय शत्रुघ्न सिन्हा इमोशनल नजर आ रहे हैं| एक्टर की आंखें नम है| वहीं इस फोटो पर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं| ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है|

सोनाक्षी की शादी में परिवार वाले और बेहद करीबी शामिल हुए थे| शादी के बाद कपल ने रिसेप्शन पार्टी रखी| जहां बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे|

यह भी पढ़ें – कन्नौज में पुलिस का संवेदनहीन चेहरा आया सामने, न्याय के लिये आए बुजुर्ग का जमीन पर बैठे वीडियो वायरल

About Post Author