सलमान खान के पिता से मिलने पहुंचे शाहरुख खान, सलीम खान का लिया हाल-चाल

KNEWS DESK – बॉलीवुड के मशहूर स्क्रीनराइटर Salim Khan बीते 6 दिनों से मुंबई के Lilavati Hospital में भर्ती हैं। उन्हें ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद 17 फरवरी की सुबह अस्पताल में एडमिट किया गया था। लीलावती अस्पताल की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सलीम खान को फैमिली डॉक्टर ने सुबह 8:30 बजे भर्ती करवाया और उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया। फिलहाल उनका स्वास्थ्य स्थिर है, लेकिन पूर्ण रिकवरी में समय लगेगा।

शाहरुख खान ने अस्पताल पहुंचकर जताया समर्थन

शनिवार को बॉलीवुड के किंग Shah Rukh Khan सलीम खान से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाहरुख खान अस्पताल के पिछले गेट से अंदर दाखिल हुए। अस्पताल में उनका मिलना सलमान खान और उनके परिवार के लिए एक सांत्वना का पल साबित हुआ।

https://www.instagram.com/reels/DVBmEMGEhUD/

मलाइका अरोड़ा और अरहान खान भी पहुंचे

शाहरुख के अलावा, शनिवार शाम मलाइका अरोड़ा भी अस्पताल पहुंचीं और सलीम खान का हालचाल जाना। उनके साथ उनके बेटे Arhaan Khan भी मौजूद थे। इस दौरान अस्पताल के बाहर फैंस की भीड़ जमा हो गई, जो सितारों को देखने के लिए उत्साहित थी।

सलीम खान को देखने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे पहले भी अस्पताल पहुंच चुके हैं। इस मुश्किल समय में सलमान खान और उनके परिवार को पूरा समर्थन मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *