मुंबई में इलाज के दौरान शाहरुख खान की आंख में आई दिक्कत, अमेरिका में करवाएंगे ट्रीटमेंट…

KNEWS DESK-  शाहरुख के करीबी सूत्रों ने कहा कि कुछ दिनों से सुपरस्टार अपनी आंखों का इलाज मुंबई के हॉस्पिटल में करवा रहे थे| लेकिन अब वह इसी सिलसिले में अमेरिका जाने वाले हैं|

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान कुछ दिनों से मुंबई में अपनी आंखों का इलाज करवा रहे थे| लेकिन अब इसी सिलसिले में वह अमेरिका जा रहे हैं| मीडिया से खास बातचीत के दौरान शाहरुख के करीबी सूत्रों ने कहा कि कुछ दिनों से सुपरस्टार अपनी आंखों का इलाज मुंबई के हॉस्पिटल में करवा रहे थे| लेकिन जैसा इलाज उन्हें चाहिए वैसा हुआ नहीं और अब इसी को ठीक करने के लिए वह जल्द ही अमेरिका के लिए रवाना होंगे|

बताया जा रहा है कि शाहरुख खान सोमवार, 29 जुलाई को आंख के इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल गए थे| जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें कहीं और इलाज करने की सलाह दी है|

ऐसे में अब शाहरुख खान ने अपनी आंखों का अमेरिका में इलाज करने के लिए फैसला किया है| हालांकि अभी तक किंग खान की ओर से इसको लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है|

सूत्र ने यह साफ कहा कि शाहरुख के आंखों का इलाज कैसा हुआ और क्या गलत हुआ इसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं है| रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग खान ने मुंबई में मोतियाबिंद की सर्जरी कराई है| इससे पहले मई में शाहरुख खान को अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था| क्योंकि वे अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल मैच के दौरान हीट स्ट्रोक का शिकार हो गए थे| अभिनेता को कथित तौर पर निर्जलीकरण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है|शाहरुख की करीबी दोस्त अभिनेत्री जूही चावला और उनके पति जय मेहता को केडी अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया था|

About Post Author