‘टिटरी’ विवाद में Santy Sharma ने बादशाह का किया समर्थन, बोले- बिना समझे जज करना गलत

KNEWS DESK – बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में हाल ही में रैपर बादशाह अपने नए हरियाणवी गाने ‘टिटरी’ को लेकर विवादों में फंस गए हैं। 1 मार्च को रिलीज हुए इस गाने के बोल और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बहस छिड़ी है। कई लोगों का आरोप है कि गाने के कुछ शब्द महिलाओं के लिए आपत्तिजनक हैं और इसमें डबल मीनिंग वाले संदर्भ शामिल हैं। इस वजह से हरियाणा में शिकायतें दर्ज हुईं और पुलिस ने जांच शुरू कर दी। बढ़ते विवाद को देखते हुए बादशाह को पब्लिकली माफी मांगनी पड़ी और गाने को कई प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया।

सैंटी शर्मा ने दिया समर्थन

इस विवाद के बीच रैपर सैंटी शर्मा ने बादशाह का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि भारत में हिप-हॉप और रैप म्यूजिक की संस्कृति को अभी सही तरह से नहीं समझा गया है। सैंटी के मुताबिक, रैप में कलाकार अक्सर कॉम्पटिशन और क्रिएटिव एक्सप्रेशन के लिए अलग-अलग शब्दों और संदर्भों का इस्तेमाल करते हैं, जिसे लोग गलत तरीके से ले लेते हैं।

https://www.instagram.com/p/DVymGUIiSw5/

सैंटी ने कहा, “किसी भी गाने को जज करने से पहले उसके संदर्भ और म्यूजिक जॉनर को समझना जरूरी है। कभी-कभी गाने का ऑडियो वीडियो से पहले तैयार होता है और वीडियो टीम अलग होती है। अगर किसी लिरिकल में गलती है तो उसे अपडेट करवा सकते हैं, लेकिन बिना पूरा मामला समझे कलाकार को जज करना गलत है।”

विवाद ने बढ़ाई बहस

‘टिटरी’ विवाद ने म्यूजिक इंडस्ट्री में आर्टिस्टिक फ्रीडम बनाम सामाजिक संवेदनशीलता की बहस को फिर से हवा दे दी है। कुछ लोग मानते हैं कि यह एक कमर्शियल रैप ट्रैक है और इसे उसी नजरिए से देखा जाना चाहिए। वहीं, कई यूजर्स ने गाने के कुछ बोलों को महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *