KNEWS DESK – प्रयागराज महाकुंभ के दौरान वायरल होकर चर्चा में आई 18 वर्षीय Monalisa Bhonsle एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी शादी है। मोनालिसा ने अपने प्रेमी Furman Khan से केरल के एक मंदिर में विवाह कर लिया है। इस शादी के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और कुछ लोग इसे ‘लव जिहाद’ से जोड़कर भी देख रहे हैं।
पुलिस से मांगी सुरक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा ने अपने पति फरमान खान के साथ रहने और सुरक्षा की मांग को लेकर केरल की राजधानी Thiruvananthapuram में पुलिस से संपर्क किया था। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले पर अपनी बात रखी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने साफ कहा कि उनकी शादी को ‘लव जिहाद’ से जोड़ना गलत है। उन्होंने बताया कि शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई है और उन्होंने किसी भी धर्म को नहीं बदला है।
‘हम एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं’
मोनालिसा ने माथे पर सिंदूर लगाए मीडिया से कहा कि यह उनका निजी फैसला है। उनके मुताबिक, फरमान शुरुआत में शादी को लेकर तैयार नहीं थे, लेकिन उन्होंने ही उन्हें शादी के लिए मनाया।
https://www.instagram.com/reels/DVyF2sfD5Mw/
वहीं फरमान खान ने भी कहा कि दोनों कलाकार हैं और सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्यार में धर्म बदलना जरूरी नहीं होता और उनका ऐसा कोई इरादा भी नहीं है।
परिवार से भी सामने आई नाराजगी
मोनालिसा ने आरोप लगाया कि उनके परिवार वाले उनकी शादी किसी और से कराना चाहते थे। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता उनकी शादी उनकी बुआ के बेटे से कराना चाहते थे, लेकिन वह ऐसा नहीं चाहती थीं क्योंकि वह उन्हें अपने भाई की तरह मानती हैं।
मोनालिसा के मुताबिक, उनके पिता उन्हें जबरन पैतृक गांव वापस ले जाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि वह केरल में एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मौजूद थीं।
डायरेक्टर सनोज मिश्रा का बयान
इस बीच फिल्म निर्देशक Sanoj Mishra ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि उन्हें इस मुद्दे पर बोलने के कारण धमकियां मिल रही हैं।
सनोज मिश्रा ने कहा कि वह धर्मांतरण के मुद्दे पर फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ बना रहे हैं और इसी फिल्म के लिए उन्होंने मोनालिसा को कास्ट किया था। उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म को बनाने के लिए उन्होंने काफी कर्ज लिया है और अब पूरा विवाद सामने आने के बाद वह बेहद परेशान हैं।
कौन हैं मोनालिसा और फरमान
मोनालिसा भोंसले मूल रूप से Indore की रहने वाली हैं। वह पिछले साल Kumbh Mela के दौरान प्रयागराज में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वायरल वीडियो की वजह से रातोंरात सुर्खियों में आ गई थीं।
वहीं उनके पति फरमान खान Baghpat के रहने वाले हैं और हिंदी, मलयालम व तमिल फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने दावा किया है कि वह जल्द ही एक नई मलयालम फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।