Bigg Boss 17: सलमान खान और तब्बू ने शादी के प्लान को लेकर किया खुलासा, एक्टर बोले- ‘हम लोग व्हीलचेयर पर…’

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| वहीं हाल के वीकेंड का वार एपिसोड में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तब्बू ने शिरकत की| उन्होंने कंटेस्टेंट्स के साथ मजाक मस्ती की| इसी के साथ उन्होंने अपनी शादी का प्लान भी रिवील किया| तब्बू के साथ ही सलमान खान ने भी शादी को लेकर खुलासा किया|

इस बार के ‘वीकेंड का वार’ में कंटेस्टेंट्स ने एक दूसरे के साथ खूब मस्ती की| जब तब्बू शो में आईं, तब सलमान ने बताया कि उन दोनों के बीच अच्छा रिलेशन है| दोनों ने बारी-बारी से एक दूसरे से जुड़े सवालों का जवाब दिया| इसके बाद तब्बू ने उन कंटेस्टेंट्स की तारीफ की, जो उन्हें शो में पसंद आ रहे हैं|

तब्बू ने अंकिता को स्वीट कहा और विक्की को उनके नए साल के डांस परफॉर्मेंस के लिए बधाई दी| उन्होंने विक्की से पूछा कि शादी में कितने फेरे लिए थे| विक्की ने खुलासा किया कि चार से अधिक फेरे लिए थे और जब शो में एंट्री ली, तो सलमान खान ने उन्हें फिर से फेरे लेने के लिए कहा| मजाकिया अंदाज में विक्की ने कहा, भाई ने सोचा मैं तो कर नहीं रहा, तुम ही कर लो|

विक्की की बात पर तब्बू ने कहा, हम लोग नहीं कर रहे, तो हम लोग के हिस्से का भी दूसरों से करवा रहे हैं| अब आप लोग निकल चुके हो, हम लोग बाकी हैं| ये सुनते ही सलमान बोले- हम लोग व्हीलचेयर पर शादी करेंगे| वहां से सीधा आग में चले जाएंगे| तब्बू ने सलमान खान और अजय देवगन को दो ‘अनमोल रत्न’ बताया| जब उनसे कंटेस्टेंट्स के गेम के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा- बच्चे हैं, खेल रहे हैं सब|

About Post Author