साई पल्लवी के स्विमसूट पहनने पर मचा बवाल, यूजर्स ने किया ट्रोल

KNEWS DESK – साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस साई पल्लवी इन दिनों निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में वह रणबीर कपूर के अपोजिट सीता का किरदार निभा रही हैं। पर्दे पर अपनी सादगी और ट्रेडिशनल लुक से दर्शकों का दिल जीतने वाली साई पल्लवी इस बार अपने लुक्स की वजह से ही विवादों में घिर गई हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

हाल ही में साई पल्लवी की बहन पूजा कन्नन ने इंस्टाग्राम पर अपनी वेकेशन फोटोज शेयर कीं। समुद्र किनारे खींची गई इन तस्वीरों में पूजा साफतौर पर स्विमसूट में नजर आईं। वहीं, साई पल्लवी भी तस्वीरों में दिखाई दीं लेकिन उनका आउटफिट साफ नजर नहीं आया। इसके बावजूद कई यूजर्स का दावा है कि वह भी स्विमसूट में थीं। बस यही बात लोगों को खटक गई और उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

https://www.instagram.com/p/DOyWSvtkfAv/

यूजर्स का कहना है कि स्क्रीन पर वह संस्कारी और ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आती हैं, लेकिन रियल लाइफ में बाकी हीरोइनों की तरह ही वेस्टर्न आउटफिट पहनती हैं। फैंस का एक तबका निराशा जताते हुए उन्हें दोहरे चेहरे वाला बता रहा है। हालांकि अब तक साई पल्लवी की ओर से इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पहले भी रह चुकी हैं विवादों में

यह पहली बार नहीं है जब साई पल्लवी किसी विवाद में फंसी हों। 2022 में फिल्म Virata Parvam के प्रमोशन के दौरान दिए गए बयान ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया था। उन्होंने कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की तुलना मॉब लिंचिंग की घटनाओं से की थी, जिसके बाद उन्हें खूब आलोचना झेलनी पड़ी थी। इतना ही नहीं, एक इंटरव्यू में उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी। साई पल्लवी ने कहा था कि पाकिस्तान में लोग भारतीय सेना को आतंकी संगठन की तरह देखते हैं, जैसे भारत में उनकी सेना को। उनके मुताबिक यह सब नजरिए की बात है। इस बयान ने भी बड़ा बवाल खड़ा किया था।

विवादों से पहले भी घिरी रह चुकीं साई पल्लवी के नए फोटो विवाद ने फिर से उन्हें सुर्खियों के केंद्र में ला दिया है। फैंस अब इंतजार कर रहे हैं कि क्या वह इस बार भी चुप रहेंगी या खुलकर अपना पक्ष रखेंगी।