सागरिका घाटगे, अनु मलिक से लेकर गीता बसरा तक मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, देखें स्टार्स के लुक

KNEWS DESK –  बॉलीवुड स्टार्स अक्सर मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आते हैं| वहीं शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस सागरिका घाटगे, गीता बसरा, अनु मलिक और अलीजेह अग्निहोत्री को देखा गया। आपको स्टार्स के लुक दिखाते हैं|

स्टार्स एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाद जहीर खान की पत्नी और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे येलो कलर के को-ऑर्ड सेट और ब्राउन कलर की फ्लिप सैंडल में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने ब्लैक बैग कैरी किया था। उन्हें “चक दे! इंडिया” में प्रीति सभरवाल के किरदार के लिए खूब तारीफ मिली थी। इस फिल्म को शिमित अमीन ने निर्देशित किया था। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस गीता बसरा कुर्ता और मैचिंग पैंट पहने नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया। उनके पास हैंडबैग भी था। गीता बसरा को ‘दिल दिया है’ (2006), जिला गाजियाबाद (2013) और कॉलिंग मिस्टर जो बी कार्वाल्हो (2014) में अपनी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।

मुंबई एयरपोर्ट पर अनु मलिक ने अपने परिवार के साथ पोज दिए| गुजरात की यात्रा के दौरान गायक को कैजुअल कपड़े पहने देखा गया। उन्होंने ग्रे टी-शर्ट और काली जींस पहनी थी। उन्होंने सफेद स्नीकर्स के साथ पहनावा पूरा किया।

अलीज़ेह अग्निहोत्री ने नीली डेनिम शर्ट और ग्रे को-ऑर्ड सेट पहना था। उन्होंने अपने आउटफिट को कैप के साथ पूरा किया और एक हैंडबैग कैरी किया। अलिज़ेह को “फर्रे” (2023) और “हैलो” (2008) जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़ें – एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां मधु और एक्टर जावेद जाफरी मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, देखें वीडियो