KNEWS DESK- हीरामंडी एक्ट्रेस ऋचा चड्डा 37 साल की उम्र में पहली बार मां बनने जा रही हैं| इसी बीच उन्होंने फैंस के साथ अपने मैटरनिटी फोटोशूट की स्टनिंग तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह बेबी बंप को फ्लॉट करते हुए पति अली फजल के साथ नजर आ रही हैं लेकिन एक्ट्रेस ने इस पोस्ट पर कमेंट सेक्शन को ऑफ कर दिया है, जिसके बाद कोई कमेंट नहीं कर पाएगा जिसकी जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, कमेंट्स ऑफ हैं| क्योंकि यह बहुत प्राइवेट चीज है, जो मैंने पोस्ट की है|

ऋचा चड्ढा ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं| जिसमें कपल बेहद सिजलिंग लुक में दिखा| इन तस्वीरों में ऋचा चड्ढा अली की बाहों में लेटी हुई नजर आई| उन्होंने एक लॉन्ग शर्ट पहनी है| जिसके बटन एक्ट्रेस ने खोलकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया| ऋचा चड्ढा और अली फजल ने ये फोटोशूट काउच पर बैठकर करवाया है|

ऋचा चड्ढा ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “इतना शुद्ध प्रेम दुनिया में क्या ला सकता है, सिवाय रोशनी की एक किरण के? इस अविश्वसनीय यात्रा में मेरा पार्टनर बनने के लिए अली फजल का शुक्रिया| इस जिंदगी से लेकर आगे कई जिंदगी तक|” इसके आगे ऋचा चड्ढा ने संस्कृत में श्लोक भी लिखा है “ॐ पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात्पूर्णमुदच्यते। पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते॥”

अंत में उन्होंने कमेंट ऑफ करने की वजह बताते हुए लिखा है, ‘कमेंट ऑफ हैं, क्योंकि यह मेरे द्वारा पोस्ट की गई सबसे प्राइवेट चीज है|” दरअसल एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का डर सता रहा था| इसलिए उन्होंने पोस्ट के कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है|
अली फजल और ऋचा चड्ढा ने 4 अक्टूबर 2022 में शादी की थी| दोनों की शादी बहुत ही प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी| वहीं अब शादी के दो साल बाद ये कपल पेरेंट्स बनने जा रहे हैं| जिसको लेकर दोनों ही काफी ज्यादा एक्साइटिड है|