रेणुका स्वामी मर्डर केस आरोपी दर्शन ने मीडिया को दिखाई ‘मिडिल फिंगर’, कन्नड़ एक्टर का शॉकिंग वीडियो वायरल

KNEWS DESK –  कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन की मुश्किलें इन दिनों थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वे रेणुका स्वामी मर्डर केस में जेल में बंद हैं और हाल ही में उनसे जुड़ा एक विवादास्पद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दर्शन जेल से बाहर आते हुए नजर आ रहे हैं और मीडिया को मिडिल फिंगर दिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसने फैंस और आम जनता को चौंका दिया है।

Renuka Swamy Murder Case: रेणुकास्वामी पर हमले के लिए पवित्रा ने उकसाया था दर्शन को, जांच में चौंकाने वाली जानकारी आई सामने - Renuka Swamy Murder Case Pavitra had instigated ...

वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दर्शन का एक अजीबोगरीब रवैया देखा गया, जिसमें वे पुलिस के साथ जेल से बाहर आते हुए मीडिया के कैमरों के सामने मिडिल फिंगर दिखाते हैं। हालांकि, उनका हाथ नीचे की ओर था, लेकिन वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वह मीडिया को इशारा कर रहे हैं। यह घटना उस समय की है जब उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी और भाई दिनकर उनसे मिलने जेल पहुंचे थे।

पत्नी विजयलक्ष्मी की अपील

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, दर्शन को अपने परिवार से मिलने के लिए 30 मिनट का समय मिला था। इसके अलावा, उनके वकीलों को चार्जशीट पर चर्चा करने के लिए अलग से समय दिया गया। दर्शन से मिलने के बाद उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी ने एक भावुक संदेश के जरिए फैंस से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, “यह बहुत दुखद है कि हम इस स्थिति में हैं और हमें दर्शन से दूर रहना पड़ रहा है। उन्होंने सभी सेलेब्रिटीज से आग्रह किया है कि वे शांति बनाए रखें और अपने अच्छे कार्यों पर ध्यान दें।”

https://x.com/ChekrishnaCk/status/1834202436745240805

रेणुका स्वामी हत्याकांड

यह मामला तब शुरू हुआ जब 8 जून 2024 को बेंगलुरु में रेणुका स्वामी मृत पाए गए थे। इस हत्याकांड की जांच में दर्शन समेत 11 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पवित्रा गौड़ा नामक एक अन्य प्रमुख आरोपी भी इस केस में शामिल हैं। दर्शन से लगातार इस मामले में पूछताछ की जा रही है और यह मामला कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा विवाद बन चुका है।

दर्शन का भविष्य और फैंस की प्रतिक्रिया

दर्शन के इस व्यवहार से उनके फैंस भी हैरान हैं। जहां कुछ लोग उनके समर्थन में हैं, वहीं कई फैंस इस घटना से निराश हैं। यह पहली बार नहीं है जब दर्शन किसी विवाद में फंसे हैं, लेकिन इस बार मामला गंभीर होता जा रहा है। दर्शन के फैंस और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री उनके भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

दर्शन की इस घटना ने एक बार फिर से यह सवाल खड़ा किया है कि जब कोई स्टार कानून के दायरे में आता है, तो उनकी जिम्मेदारी और उनकी छवि को कैसे प्रभावित करती है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.