KNEWS DESK – साउथ सिनेमा के चर्चित स्टार कपल Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda अपनी रॉयल शादी को लेकर इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं और फैंस भी उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आखिरकार 26 फरवरी 2026 को दोनों ने राजस्थान के खूबसूरत शहर Udaipur में भव्य समारोह के बीच सात फेरे लिए.
उदयपुर में हुई ग्रैंड वेडिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल ने अपनी शादी के लिए उदयपुर की लग्जरी 5-स्टार प्रॉपर्टी ITC Mementos Udaipur को चुना था. इसी शानदार वेन्यू पर उनकी शादी से जुड़े सभी फंक्शन आयोजित किए गए. राजस्थानी शाही माहौल के बीच हुई इस वेडिंग में ट्रेडिशन और रॉयल थीम का शानदार मेल देखने को मिला.
शादी के बाद कपल ने Hyderabad में अपने दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा. यह रिसेप्शन 4 मार्च को आयोजित हुआ, जिसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल हुए.
करोड़ों में हुआ शादी का खर्च
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna की शादी पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए. बताया जा रहा है कि रॉयल लुक देने के लिए दोनों ने भारी गोल्ड जूलरी पहनी थी.
https://www.instagram.com/p/DVOOZXek3sl/?
कहा जा रहा है कि इस दौरान लगभग 3 किलो सोने के आभूषण पहने गए थे, जिनमें करीब 2 किलो जूलरी रश्मिका और 1 किलो जूलरी विजय ने पहनी थी. इससे उनके वेडिंग लुक को बेहद शाही अंदाज मिला.
60 करोड़ की ओटीटी डील ठुकराई
रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल को अपनी शादी के डिजिटल राइट्स एक ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेचने के लिए करीब 60 करोड़ रुपये का ऑफर भी मिला था. हालांकि दोनों ने इस ऑफर को ठुकरा दिया और अपनी शादी को निजी ही रखने का फैसला किया.
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में शादी का कुल खर्च करीब 12 करोड़ रुपये बताया गया है, जबकि कुछ जगहों पर यह बजट 20 करोड़ रुपये तक बताया जा रहा है. हालांकि इस पूरे खर्च को लेकर कपल की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
साउथ की महंगी शादियों में शामिल
Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी को साउथ इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और महंगी शादियों में गिना जा रहा है. इससे पहले भी कई बड़े सितारों ने भव्य शादियां की हैं.
इनमें Jr. NTR, Allu Arjun, Ram Charan, Varun Tej और Nayanthara जैसे सितारों की रॉयल वेडिंग भी काफी चर्चा में रही है. वहीं साउथ इंडस्ट्री की सबसे महंगी शादियों में से एक Naga Chaitanya और Samantha Ruth Prabhu की शादी भी मानी जाती है, जो Goa में हुई थी. हालांकि कुछ साल बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था.