KNEWS DESK – रश्मिका मंदाना और सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लेकिन फिल्म की रिलीज के साथ ही रश्मिका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में आ गई हैं। एक बार फिर से उनके और विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप की खबरें जोरों पर हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई के एक ही रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी डेटिंग की चर्चा तेज हो गई है।
मुंबई के रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए दोनों
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को मुंबई के एक फेमस रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। रश्मिका इस दौरान कैजुअल लुक में नजर आईं। उन्होंने टी-शर्ट और जीन्स पहनी हुई थी और अपने लुक को कैप के साथ कम्पलीट किया था। साथ ही, वह मास्क लगाकर पहुंची थीं। हालांकि, पैपराजी को देख उन्होंने स्माइल करते हुए पोज भी दिए। दूसरी ओर, विजय देवरकोंडा भी उसी रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। उन्होंने व्हाइट शर्ट और पैंट पहना था और ब्राउन कलर की बीनी कैप लगाई हुई थी। दिलचस्प बात यह रही कि विजय भी मास्क से अपना चेहरा छुपाते नजर आए।
क्या दोनों थे लंच डेट पर?
हालांकि, दोनों को एक साथ कैमरे में कैद नहीं किया गया, लेकिन फैन्स का मानना है कि वे एक साथ ही थे। सोशल मीडिया पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि रश्मिका और विजय लंच डेट पर थे और उन्होंने पैपराजी से बचने के लिए अलग-अलग बाहर निकलने का फैसला किया।
वायरल वीडियो ने बढ़ाई उत्सुकता
इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस एक्साइटेड हो गए हैं और यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर ये दोनों अपने रिश्ते को कब ऑफिशियल करेंगे। पहले भी कई बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सितारे इनके रिलेशनशिप को लेकर हिंट दे चुके हैं। इतना ही नहीं, इनकी शादी की खबरें भी कई बार सामने आ चुकी हैं।