रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी आज, जानें कब लेंगे सात फेरे

KNEWS DESK – साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आज 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उदयपुर में शाही अंदाज़ में चल रहे इस वेडिंग सेलिब्रेशन ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। हल्दी और संगीत की झलकियां सामने आते ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो गए।

हल्दी में दिखा रंग और प्यार

बीते दिन कपल की हल्दी सेरेमनी बेहद निजी अंदाज़ में आयोजित की गई। करीबी दोस्त और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में दोनों ने इस रस्म को एंजॉय किया। रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हल्दी की कुछ खास तस्वीरें साझा कीं, जिनमें दोनों पीले रंग में रंगे बेहद खुश नजर आए। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

हल्दी के बाद रात को संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ, जहां डांस और म्यूज़िक का रंग जमता दिखाई दिया। सामने आए वीडियो में विजय और रश्मिका साथ में थिरकते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस मौके पर कपल ने अपने पसंदीदा गानों पर परफॉर्मेंस भी दी, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया।

सुबह 8 बजे लेंगे सात फेरे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों आज सुबह 8 बजे शुभ मुहूर्त में सात फेरे लेंगे। इसी पावन घड़ी में रश्मिका और विजय हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। हालांकि, अब तक कपल की टीम की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि शादी के बाद दोनों खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुशखबरी देंगे।

रश्मिका और विजय की लव स्टोरी लंबे समय से चर्चा में रही है। अक्टूबर 2025 में दोनों ने बेहद निजी समारोह में सगाई की थी। उस समय रश्मिका की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें उनके हाथ में सगाई की अंगूठी दिखाई दी, लेकिन कपल ने इसे लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *