रश्मिका मंदाना ने जमकर की रणबीर कपूर की तारीफ, एक्टर की खासियत का किया खुलासा

KNEWS DESK- रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है| फिल्म का सभी फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| वहीं एनिमल की पूरी टीम इस समय फिल्म के प्रमोशन में बिजी है| हाल ही में, कलाकारों और क्रू ने फिल्म के प्रमोशन के लिए एक इवेंट रखा, जिसमें सभी सितारें और फिल्म के मेकर्स शामिल हुए थे| इस इवेंट में एक्ट्रेस रश्मिका ने रणबीर की जमकर तारीफ़ की|

रश्मिका मंदाना ने कहा, पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, मैंने इस बारे में बात की थी कि उनके साथ काम करना कैसा था लेकिन इस बार, मैं कहना चाहूंगी कि वह अपने परिवार, फैंस और लोगों के लिए कितना प्यार रखते हैं| वह अपने साथ काम करने वाले सभी लोगों के लिए जो प्यार रखते हैं, वह वास्तव में सराहनीय है| यह ऐसी चीज है, जिसका मैं वास्तव में सम्मान करती हूं| ऐसा लगता है कि जब आप उनसे बात करते हैं, तो वह वास्तव में सुनते हैं और सुनने का नाटक नहीं करते हैं तो, यह कुछ खास है|

इस बात को सुनने के बाद रणबीर के चेहरे पर मुस्कान आ गई और उन्होंने एक्ट्रेस को धन्यवाद दिया| एक्ट्रेस ने आगे बताया- रणबीर उनके आइकॉनिक कोरियन हार्ट इमोजी का इस्तेमाल कर उन्हें काफी चिढ़ाते हैं| रश्मिका ने कहा- उन्होंने ही उसे ऐसा करना सिखाया और अब वह उसे परेशान करते हैं| रश्मिका ने मजाकिया अंदाज में कहा, अगर उन्होंने इसके बारे में उन्हें नहीं सिखाया होता, तो एक दिन उनकी बेटी राहा उन्हें सिखा रही होती|