‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की सक्सेस के बाद काफी खुश दिखे रणवीर सिंह, फैंस के सवालों का दे रहे जबाव

KNEWS DESK- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म के रिलीज होने के बाद फिल्म एक्टर रणवीर सिंह लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं| इसी दौरान उन्होंने कल यानी 7 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के लिए आस्क मी एनिथिंग सेशन लगाया| जिसपर एक्टर ने कई फैंस के सवालों पर जबाव भी दिए|

फैंस ने आस्क मी एनिथिंग में रणवीर सिंह से कई सवाल पूछे| एक फैन ने पूछा कि रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी के लिए आपको किससे सबसे अच्छी तारीफ मिली? जिस पर एक्टर ने जवाब दिया, बहुत सारे! रॉकी के लिए बहुत प्यार उमड़ रहा है| मैं अभिभूत हूं… मुझे लम्बे-लम्बे प्रेम पत्र मिल रहे हैं| मैं बहुत आभारी हूं|

फिल्म में डोला रे डोला गाने पर रणवीर सिंह का डांस काफी पसंद किया जा रहा है| जिसपर एक शख्स ने पूछा, फिल्म में आपका कथक हैरान करने वाला था| सीखने में आपको कितना वक्त लगा? रणवीर ने जवाब दिया, इसमें लगभग एक महीना लग गया| इस शैली को सीखना कठिन था, उस समय मैं अपनी सारी मांसपेशियों को पैक कर रहा था!

फिल्म में रणवीर सिंह का फेवरेट सीन 

एक अन्य फैन ने रणवीर से सवाल किया कि इस फिल्म में उनका सबसे पसंदीदा सीन कौन सा था और क्यों? इसके जवाब में एक्टर ने कहा, मम्म्म्म.. मोनोलॉग इसके साथ एक्टर ने एक हार्ट इमोजी भी शेयर किया| उन्होंने लिखा कि जिस तरह लोग इससे जुड़े हैं वो काफी स्पेशल है| इस सीन के बारे में रणवीर ने कहा, इस सीन में कैसे हम एक-दूसरे को कैंसल करते हैं वो मुझे काफी पसंद आया|