KNEWS DESK – साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने बुधवार को हैदराबाद में अपने वेडिंग रिसेप्शन का भव्य आयोजन किया। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे और करीबी दोस्त शामिल हुए। रिसेप्शन में साउथ के साथ-साथ कुछ बॉलीवुड सितारों की भी मौजूदगी देखने को मिली। हालांकि इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान राम चरण ने अपनी ओर खींच लिया।
नंगे पैर पहुंचे राम चरण
‘आरआरआर’ फेम राम चरण अपनी पत्नी उपासना कोनिडेला के साथ रिसेप्शन में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान राम चरण काले रंग के पारंपरिक लिबास में नजर आए, जबकि उपासना लाल रंग के खूबसूरत सूट में दिखाई दीं। लेकिन लोगों को सबसे ज्यादा हैरानी तब हुई जब उन्होंने देखा कि अरबों की संपत्ति के मालिक राम चरण इस समारोह में नंगे पैर पहुंचे हैं। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
https://www.instagram.com/p/DVeWsXdDDM-/?
दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक राम चरण इन दिनों ‘अयप्पा दीक्षा’ का पालन कर रहे हैं। यह एक धार्मिक व्रत होता है, जिसे केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर की यात्रा से पहले रखा जाता है। इस व्रत के दौरान भक्तों को कई सख्त नियमों का पालन करना पड़ता है। इसी कारण राम चरण सादे कपड़ों में और बिना जूते-चप्पल के रिसेप्शन में नजर आए।
41 दिनों तक पालन करने होते हैं नियम
अयप्पा दीक्षा के दौरान भक्तों को करीब 41 दिनों तक कई नियमों का पालन करना पड़ता है। इस दौरान वे केवल काले या नीले रंग के कपड़े पहनते हैं, नंगे पैर चलते हैं और पूरी तरह सात्विक भोजन करते हैं। इसके साथ ही सुबह-शाम पूजा, माला धारण और अनुशासित जीवनशैली अपनाना भी इस व्रत का हिस्सा होता है। व्रत पूरा होने के बाद भक्त सबरीमाला मंदिर की यात्रा करते हैं।
राम चरण पहले भी कई बार इसी तरह के सादे अंदाज़ में दिखाई दे चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह पिछले करीब 20 वर्षों से समय-समय पर अयप्पा दीक्षा का पालन करते आ रहे हैं। यही वजह है कि फैंस उन्हें भगवान अयप्पा का बड़ा भक्त मानते हैं।