KNEWS DESK- इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दो नई फिल्में आमने-सामने हैं – एक तरफ राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की एक्शन-थ्रिलर ‘मालिक’, और दूसरी तरफ विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की रोमांटिक-ड्रामा ‘आंखों की गुस्ताखियां’। दोनों फिल्में 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। हालांकि, रिलीज के तीन दिन बाद तक दोनों फिल्मों का प्रदर्शन काफी साधारण रहा है।

‘मालिक’ की धीमी शुरुआत, लेकिन अब तक सबसे आगे
राजकुमार राव ने फिल्म ‘मालिक’ में एक खतरनाक किरदार निभाया है, जो उनके अब तक के रोल्स से अलग है। उनके साथ नजर आईं हैं पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर। हालांकि फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
तीन दिन में इतना रहा कलेक्शन:
- पहला दिन (शुक्रवार): ₹3.75 करोड़
- दूसरा दिन (शनिवार): ₹5.25 करोड़
- तीसरा दिन (रविवार): ₹5.25 करोड़
- कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (3 दिन): ₹14.25 करोड़
‘आंखों की गुस्ताखियां’ रही फीकी, शनाया का डेब्यू नहीं दिखा असर
विक्रांत मैसी और शनाया कपूर स्टारर ‘आंखों की गुस्ताखियां’ एक इमोशनल लव स्टोरी है। इस फिल्म के जरिए शनाया ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में विक्रांत एक दृष्टिहीन व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, वहीं शनाया आंखों पर पट्टी बांधकर अपने किरदार को पेश कर रही हैं। बावजूद इसके, कहानी दर्शकों को खास तौर पर प्रभावित नहीं कर पा रही।
तीन दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:
- पहला दिन (शुक्रवार): ₹35 लाख
- दूसरा दिन (शनिवार): ₹49 लाख
- तीसरा दिन (रविवार): ₹41 लाख
- कुल कलेक्शन (3 दिन): ₹1.25 करोड़
बॉक्स ऑफिस पर ‘मालिक’ आगे, लेकिन दोनों फिल्मों को चाहिए मजबूत माउथ पब्लिसिटी
तीन दिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो ‘मालिक’ जहां अब तक ₹14 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है, वहीं ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की कमाई ₹1.25 करोड़ पर सिमटी हुई है। हालांकि दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला, जैसी उम्मीद की जा रही थी। अब देखना होगा कि चौथे दिन यानी सोमवार से फिल्मों की कमाई में गिरावट आती है या माउथ पब्लिसिटी की बदौलत ये फिल्में थोड़ी रफ्तार पकड़ती हैं।