KNEWS DESK – टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों दर्शकों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में शो की कंटेस्टेंट चाहत पांडे गेम से एविक्ट हो गई हैं। इसी बीच शो के कंटेस्टेंट रजत दलाल और चाहत पांडे के नाम जुड़ने की अफवाहें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।
चाहत पांडे की एविक्शन और रजत का बयान
लेटेस्ट एपिसोड में चाहत पांडे के बाहर होने के बाद, निक्की तंबोली ने रजत को चिढ़ाते हुए कहा, “आपकी बंदी तो चली गई।” इस पर रजत ने साफ किया कि उनके और चाहत पांडे के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है। उन्होंने कहा, “सपना दीदी से पूछो, क्या मैं गैर-जाट में शादी कर सकता हूं? मैं सबकी इज्जत करता हूं, ना कोई बड़ा है और ना कोई छोटा है। पर मुझे मेरी नाक की ही जरूरत है।”
रजत के इस बयान से साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर उनके और चाहत के बीच अफवाहें हैं, वास्तविकता में ऐसा कुछ नहीं है।
बिग बॉस में भी चर्चा में रहा नाम
यह पहली बार नहीं है जब रजत दलाल और चाहत पांडे का नाम एक साथ जुड़ा हो। इससे पहले ‘बिग बॉस 18’ में भी दोनों को साथ देखा गया था। उस शो में भी दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आई थी, जिससे अफवाहें फैल गई थीं। हालांकि रजत ने तब स्पष्ट किया था कि उनकी बाहर एक गर्लफ्रेंड है और वे उनसे बहुत प्यार करते हैं।
इस बार भी रजत ने यही बात दोहराई और कहा कि सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।