ऐश्वर्या राय पर कमेंट करने पर बुरी तरह ट्रोल हुए राहुल गांधी, एक्ट्रेस के सपोर्ट में आईं ये मशहूर सिंगर

KNEWS DESK- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने विवादित बयानों के चलते हमेशा चर्चा में रहते हैं| बीते कुछ समय से राहुल गांधी ने कई बार ऐश्वर्या राय पर कमेंट किया, जिसे लेकर अब मशहूर सिंगर सोना मोहपात्रा ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया| दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में दिए अपने एक बयान में कहा था कि ये मीडिया वाले असली मुद्दों को कभी नहीं दिखाते| या तो पूरे दिन मोदी- मोदी या तो फिर पूरे दिन टीवी पर ऐश्वर्या राय नाचती नजर आती हैं|

राहुल गांधी द्वारा ऐश्वर्या राय को लेकर दिए गए विवादित बयान पर मशहूर सिंगर सोना मोहपात्रा ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया| उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- राजनेताओं द्वारा अपने भाषण में महिलाओं को अपमानित करने का मामला क्या है, ताकि वे लैंगिग भेदभाव वाले परिदृश्य में लाभ उठा सकें| प्रिय राहुल गांधी निश्चित रूप से किसी ने अतीत में आपकी मां- बहन को अपमानित किया है और आपको बेहतर पता होना चाहिए| साथ ही ऐश्वर्या खूबसूरती से डांस करती हैं|

बता दें कि एक सभा को संबोधित करने के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि क्या आपने राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा देखी? क्या वहां एक भी SC या OBS का चेहरा था| वहां पीएम मोदी, ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन थे लेकिन वो लोग नजर नहीं आए जो वास्तव में देश को चलाते हैं| ये लोग सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आप लोग कभी देश को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं|