पुष्पा फेम फहद फासिल को है गंभीर बीमारी, 41 की उम्र में इलाज मुश्किल

KNEWS DESK – पुष्पा फेम फहद फासिल फ़िलहाल अपनी फिल्म आवेशम की सफलता का मजा ले रहे हैं| इसी बीच एक्टर ने अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर बात की| एक्टर ने बताया कि उन्हें हाल ही में 41 साल की उम्र में ADHD नाम की बीमारी के होने का पता चला है, जिसका इलाज इस उम्र में मुश्किल है|

फहाद फाज‍िल का खुलासा- मुझे ADHD है! 'पुष्‍पा' के भंवर सिंह को 41 की उम्र  में अब लगा पता - pushpa actor fahadh faasil reveals he is clinically  diagnosed with adhd - Navbharat Times

फहद ने अपनी बीमारी का किया खुलासा 

फहद फासिल फ़िलहाल इन दिनों अपनी फिल्म आवेशम की सफलता का मजा ले रहे हैं| एक्टर हाल ही में केरल के कोठामंगलम में एक इवेंट में शमी हुए थे| जहां उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में बात की एक्टर ने बताया कि उन्हें 41 साल की उम्र में पता चला है कि ADHD (अटेंशन-डेफिसिट/हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर) है|

बीमारी के साथ ही फहद ने डॉक्टर के साथ हुई बातचीत के बारे में भी बताया है| ADHD एक न्यूरोडेवलपमेंटल डिसॉर्डर है, जो मस्तिष्क की ध्यान, व्यवहार और आवेग (इमोशंस) कंट्रोल करने की ताकत को प्रभावित करता है| ये बच्चों में आम है लेकिन ये वयस्कों को भी प्रभावित कर सकता है| बच्चों में ये होना आम बात है लेकिन बड़ों में इसका होना खतरनाक साबित हो सकता है| और एक्टर फहद फासिल इससे पीड़ित हैं|

बीमारी के बारे में डॉक्टर से की बात 

फहद फासिल ने डॉक्टर से बीमारी के बारे में पूछा था कि क्या ADHD का इलाज आसान है? उन्होंने कहा मैंने पूछा कि क्या 41 की उम्र में इलाज होने पर इसे ठीक किया जा सकता है| मुझे ADHD है| डॉक्टर ने जवाब में कहा कि कम उम्र में ये आसानी से ठीक हो जाता है| लेकिन फहद का 41 की उम्र में इस बीमारी से पीड़ित होना उनके परिवार और फैन्स के लिए चिंता का विषय बन गया है|

आवेशम में फहद की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई है| डायरेक्टर जीतू माधवन ने फिल्म का निर्देशन किया है|

यह भी पढ़ें – पीएम मोदी इतने अहंकारी हो गए हैं कि खुद को भगवान समझते हैं, हमीरपुर रैली में बोलीं प्रियंका गांधी

About Post Author