KNEWS DESK – ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी धमाकेदार उपस्थिति दिखा रही हैं। एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ कार्ल अर्बन नजर आएंगे और दोनों को एक्शन में देखा जाएगा। हाल ही में प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस के बीच फिल्म देखने की एक्साइटमेंट को बढ़ा रही हैं।
प्रियंका का दमदार लुक
प्रियंका चोपड़ा ने फोटोज में एर्सेल बॉडेन का किरदार निभाया है, जो फिल्म में ‘ब्लड मैरी’ नामक समुद्री डाकू से इंस्पायर है। इन फोटोज में प्रियंका समुद्री डाकू के लुक में नजर आ रही हैं—हाथों में तलवार और बिखरे बालों के साथ उनका अवतार बेहद स्टाइलिश और क्लासी लग रहा है। एक अन्य फोटो में प्रियंका खून से लथपथ दिखाई दीं और हाथों में बंदूक पकड़े नजर आईं। इसके साथ ही फोटोज में समुद्री तट और फिल्म के डायरेक्टर फ्रैंक ई. फ्लावर्स भी नजर आए।
फिल्म कब होगी रिलीज?
प्रियंका चोपड़ा की यह हॉलीवुड एक्शन फिल्म 25 फरवरी को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी। फिल्म में दर्शकों को पायरेट एडवेंचर का रोमांच देखने को मिलेगा। इसके साथ ही समुद्री डाकुओं की डार्क और एक्शन-पैक्ड दुनिया भी पेश की जाएगी। ‘द ब्लफ’ में ब्लड मैरी के जीवन को दिखाया गया है कि कैसे वह अपने वायलेंट पास्ट को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करती हैं और जीवन में आने वाली मुश्किलों का सामना करती हैं।
https://www.instagram.com/p/DTOG8NxE_OZ/?
स्टारकास्ट और डायरेक्शन
फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और टेमुएरा मॉरिसन लीड रोल में हैं। फ्रैंक ई. फ्लावर्स के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक्शन से भरपूर है और दर्शकों को एंटरटेनमेंट का पूरा डोज देने का दावा करती है।
प्रियंका चोपड़ा का यह हॉलीवुड प्रोजेक्ट उनका पहला नहीं है। इससे पहले वह ‘बेवॉच’, ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ और ‘लव अगेन’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘सिटाडेल’ जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है। ‘द ब्लफ’ में प्रियंका का नया एक्शन अवतार दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित होने वाला है और फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।