प्रियंका चोपड़ा अपने भाई की शादी में मस्ती करती नजर आईं, वहीं गाना गाकर ‘जीजू’ निक ने भी बांधा समां

KNEWS DESK, प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी से छाई रहती हैं, लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने भाई की संगीत फंक्शन में जमकर मस्ती करती नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी होने वाली भाभी नीलम उपाध्याय के साथ खूब मस्ती कर रही हैं। इस दौरान प्रियंका के पति निक जोनस और घर के अन्य सदस्य भी साथ में डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का डांस वीडियो वायरल

प्रियंका चोपड़ा संगीत फंक्शन में ब्लू कलर के खूबसूरत आउटफिट में नजर आ रही थीं, वहीं निक जोनस ने भी प्रियंका के आउटफिट के साथ मैचिंग करते हुए अपनी ड्रेस पहनी थी। प्रियंका बॉलीवुड के गानों पर झूमती दिख रही थीं, जबकि निक जोनस भी अपनी परफॉर्मेंस से लोगों को इंप्रेस करने में पीछे नहीं रहे। प्रियंका और निक की परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैन्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

 

प्रियंका की परफॉर्मेंस पर फैंस का प्यार

प्रियंका ने संगीत फंक्शन के दौरान कई गानों पर परफॉर्म किया। इनमें उनकी फिल्म ‘7 खून माफ’ का गाना ‘डार्लिंग’, शाहिद कपूर की फिल्म ‘दिल मांगे मोर’ का टाइटल ट्रैक, ‘कमीने’ फिल्म का गाना ‘धन ते नान’ और फिल्म ‘ब्राइड एंड प्रिज्युडिस’ का गाना ‘बल्ले बल्ले’ शामिल थे। प्रियंका का डांस इस फंक्शन में सबका ध्यान खींच रहा था।

 

हल्दी सेरेमनी में भी प्रियंका का डांस

सिद्धार्थ और नीलम की शादी के फंक्शंस से लगातार फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हल्दी सेरेमनी का एक वीडियो भी इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें प्रियंका अपने भाई और भाभी के साथ ठुमके लगाती नजर आ रही थीं। इस दौरान प्रियंका और उनके परिवार के सदस्य ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। प्रियंका ने इस मौके पर शाहरुख खान के गाने ‘छैया छैया’ पर डांस किया, जो कि सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है।

यह भी पढ़ें- 15 सालों में अमेरिका ने कितने भारतीयों को डिपोर्ट किया? देखें पूरी लिस्ट…

About Post Author