KNEWS DESK – ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस जहां भी जाती हैं, सुर्खियां अपने आप बन जाती हैं। इन दिनों पीसी अपनी मेगा फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर खूब चर्चा बटोर रही हैं। फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू नजर आने वाले हैं, जो इसे पहले से ही एक बड़े प्रोजेक्ट की लिस्ट में ला चुके हैं।
इसी बीच 15 नवंबर को हैदराबाद में आयोजित ‘ग्लोबट्रॉटर इवेंट 2025’ में प्रियंका ने शिरकत की, और फिर क्या—एक्ट्रेस का रॉयल लुक सोशल मीडिया पर धूम मचाने लगा।
देसी गर्ल का ग्लैमरस लुक वायरल
इवेंट से सामने आए वीडियो में प्रियंका चोपड़ा का ग्रैंड वेलकम किया गया। जैसे ही पीसी स्टेज पर पहुंचीं, उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर ‘नमस्ते’ किया—और इस एक इशारे ने फैंस का दिल जीत लिया। लुक की बात करें तो प्रियंका ने सफेद रंग का बेहद रॉयल और हैंडक्राफ़्टेड व्हाइट लहंगा कैरी किया था। भारी ज्वैलरी और एलीगेंट स्टाइल ने उनके पूरे लुक को किसी परी जैसी खूबसूरती दे दी। इवेंट में 50,000 से ज्यादा फैंस की मौजूदगी प्रियंका के स्टारडम का साफ सबूत थी।
https://www.instagram.com/reels/DRFGsy4EXCq/
‘वाराणसी’ फिल्म से बढ़ी उत्सुकता
फिल्म ‘वाराणसी’ से प्रियंका का पहला लुक पोस्टर पहले ही इंटरनेट पर धमाल मचा चुका है। इसमें वह मंदाकिनी के किरदार में दिखेंगी।
https://www.instagram.com/reels/DRFIAoaEZ45/
फिल्म का टीज़र तेलुगु में रिलीज़ किया गया है, जिसमें महेश बाबू के पावर-पैक्ड लुक और इंटेंस एटिट्यूड ने फैंस को दीवाना बना दिया है। सोशल मीडिया पर उनके लुक के स्क्रीनशॉट्स और क्लिप्स जमकर वायरल हो रहे हैं।
रिलीज डेट अभी भी सस्पेंस में
टीज़र के बाद फैंस की बेसब्री और बढ़ गई है, लेकिन मेकर्स ने अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर ‘वाराणसी’ बड़े पर्दे पर कब दस्तक देगी। लेकिन इतना तय है कि प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की जोड़ी देखने के लिए दर्शक अभी से एक्साइटेड हैं।