शादी के बंधन में बंधेंगे प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता! शादी की खबरों पर एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

KNEWS DESK- टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| एक्ट्रेस अक्सर कुछ न कुछ अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं| बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की केमेस्ट्री ने लोगों का दिल जीता था| इस शो से ये कपल सबके दिलों में बसा| वहीं अब दोनों की शादी को लेकर अपडेट सामने आया है, जिसे लेकर एक्ट्रेस ने अपनी राय दी|

सोशल मीडिया पर अक्सर प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की रोमांटिक तस्वीरें सामने आती रहती हैं, जिसको फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है| मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जानकारी मिली है कि प्रियंका और अंकित इस महीने के अंत में एक दूसरे संग शादी के बंधन में बंध सकते हैं| अब ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फ़ैल रही है| वहीं अब इसे लेकर प्रियंका चाहर चौधरी का रिएक्शन सामने आया है|

एक्ट्रेस ने बगैर किसी का नाम लिए सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट शेयर कर लिखा कि अभी मार्च चल रहा है लेकिन लगता है कुछ मीडिया पोर्टल्स का अप्रैल फूल जल्दी आ गया| अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट लगातार लाइमलाइट में बना हुआ है|

About Post Author