KNEWS DESK – टीवी और रियलिटी शो के फेमस स्टार प्रिंस नरूला हाल ही में एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए। वीडियो में प्रिंस को कुछ पुलिस कर्मियों के साथ चलते हुए दिखाया गया, जिससे यह ऐसा लग रहा था कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो वायरल होते ही फैंस और यूजर्स में कन्फ्यूजन फैल गई और कई लोगों ने इसको सच मान लिया।
वायरल वीडियो का सच
हालांकि, प्रिंस नरूला ने इस अफवाह को तुरंत ही खारिज कर दिया। उन्होंने Telly Chakkar से बातचीत में बताया, “मैं गिरफ्तार नहीं हुआ था। यह वीडियो एक ब्रांड शूट का हिस्सा था।” वीडियो में उनका रिएक्शन सीरियस था, इसलिए देखने वालों को लगा कि यह असली घटना है। हालांकि, इस मामले में प्रिंस या उनकी पत्नी युविका चौधरी ने अभी तक कोई आधिकारिक सोशल मीडिया स्टेटमेंट नहीं दिया है।
https://www.instagram.com/reels/DTPmWtvDL6q/
प्रिंस नरूला का करियर
प्रिंस नरूला ने टीवी रियलिटी शो की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने MTV रोडीज़ X2 (2015), MTV स्प्लिट्सविला 8 (2015) और बिग बॉस 9 (2015-2016) जीतकर हैट्रिक बनाई। इसके बाद उन्होंने नच बलिए 2019 भी जीता।
टीवी सीरियल्स में भी प्रिंस की जबरदस्त पहचान रही है। उन्होंने बढ़ो बहू (2016-2018) और नागिन 3 (2018) जैसे शो में काम किया है। उनके करियर की सफलता और लोकप्रियता के कारण ही सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाहें तेजी से फैल गईं।