KNEWS DESK – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खास वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में एक फनी रील शेयर की, जिसे देखकर लोग हैरान भी हुए और खुश भी। यह रील किसी बड़े सेलिब्रिटी की नहीं, बल्कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर युवराज दुआ की थी, जिसके बाद से युवराज अचानक सुर्खियों में आ गए हैं।
वायरल हुई युवराज दुआ की रील
युवराज दुआ ने एक मजेदार वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने अपने पिता और पीएम मोदी के बीच एक दिलचस्प कनेक्शन दिखाया। वीडियो में युवराज कहते हैं कि उनके पिता प्रधानमंत्री के बहुत बड़े फैन हैं और उनकी हर बात मानते हैं। इसी दौरान उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में पीएम मोदी से गुजारिश की कि अगली बार ‘मन की बात’ में लोगों को चीनी कम खाने की सलाह दें। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों को युवराज का अंदाज काफी पसंद आया।
https://www.instagram.com/reels/DVyIWeTkUnW/
पीएम मोदी का मजेदार जवाब
इस रील पर खुद नरेंद्र मोदी ने रिएक्ट करते हुए इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “युवराज के अनुरोध पर, मैं उनके पिता (और सभी से) आग्रह करूंगा कि वे चीनी का सेवन कम करें। स्वस्थ रहें, खुश रहें!”

पीएम का यह जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे उनके हल्के-फुल्के अंदाज के रूप में देख रहे हैं।
कौन हैं युवराज दुआ?
युवराज दुआ एक लोकप्रिय सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं, जो खासतौर पर अपने फनी और रिलेटेबल वीडियो के लिए जाने जाते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनकी रील्स अक्सर वायरल होती रहती हैं।
साल 2024 में उन्हें ‘कॉमिक क्रिएटर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड भी मिल चुका है। इतना ही नहीं, उन्होंने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए दिल्ली के लड़कों की बोलचाल सिखाने में भी मदद की थी।
पीएम मोदी द्वारा रील शेयर किए जाने के बाद युवराज दुआ की लोकप्रियता और भी बढ़ गई है। लोग उनके पुराने वीडियो भी देखने लगे हैं और उनकी फैन फॉलोइंग में तेजी से इजाफा हो रहा है।