परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई का ऑउटफिट फेमस डिजाइनर से करवा रही हैं डिजाइन

मनोरंजन डेस्क : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों ही अपनी सगाई की वजह से काफी सुर्खियाँ बटोर रहें हैं|अब परिणीती अपनी सगाई जैसे खास अवसर पर खास डिजाइनर से डिजाइन किया हुआ ऑउटफिट पहनना चाहती हैं|उनके ड्रेस की कुछ खास जानकारियां सामने आई हैं|

परिणीति और राघव का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है |दोनों को कई बार एक साथ स्पोर्ट  किया गया है| खबर है, कि परिणिति अपनी सगाई में  पोपुलर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनने वाली हैं|सगाई जैसे सुनहरे मौके पर राघव चड्ढा और परिणिति चोपड़ा दोनों ही मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया ड्रेस पहनकर सामने आने वाले हैं|कई बार परिणिति  डिजाइनर मनीष के घर और स्टूडियो में दिखाई दी हैं|परिणिति ने अपनी सगाई के लिए ऑउटफिट भी सेलेक्ट कर ली है|परिणिति ज्यादा हैवी लुक पसंद नहीं करती वो हल्के वर्क में खूबसूरत दिखना चाहती हैं|

वैसे तो परिणीति चोपड़ा और नेता राघव चड्ढा के अफेयर की खबरें लगातार आती रहती थी, इसी बीच कई ऐसी खबरें भी आई जिसमें जानकारी मिली कि दोनों अक्टूबर महीने में शादी के बंधन में बंध सकते हैं| आपको बता दें कि 13 मई को परिणीति और राघव एक दूसरे के साथ सगाई करेंगे कहा तो यह भी जा रहा है, कि दोनों के परिवारों की मौजूदगी में परिणीति और राघव का रोका भी हो चुका है|कुछ ऐसा ही हुआ हाल में जब परिणीति और राघव चड्ढा को दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया|एयरपोर्ट में परिणीति ट्रेडिशनल लुक में दिखी तो वही राघव ब्लैक शर्ट और ट्राउज़र में नजर आए|फैंस दोनों की सगाई की बात को लेकर काफी बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं|

 

About Post Author