ग्लैम अवतार में नजर आईं पलक तिवारी, तस्वीरें देख फिदा हुए फैंस

KNEWS DESK- टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपने ग्लैम अवतार से अक्सर लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं| एक्ट्रेस की खूबसूरती के फैंस दीवाने हैं| पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने नए लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल  मीडिया पर शेयर की हैं, जो इस समय तेजी से वायरल हो रही हैं|

पलक तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपने नए लुक की फोटोज शेयर की, जिनमें एक्ट्रेस रेड कलर के वन पीस में बला की खूबसूरत लग रही हैं|

तस्वीरों में वन पीस पहने पलक तिवारी लिफ्ट में एक से बढ़कर एक शानदार पोज देती नजर आ रही हैं| इस दौरान उन्होंने अपने बालों को खुले रखना पसंद किया| इस लुक में एक्ट्रेस ने सटल मेकअप किया|

साथ ही पलक तिवारी ने लाइट लिपशेड कैरी की| इस लुक में एक्ट्रेस ने कानों में गोल्डन कलर के ईयरिंग्स पहने और हाथों में गोल्डन कलर का ब्रेसलेट पहना| इस दौरान उन्होंने चेकदार एक हैंडबैग भी कैरी किया|

पलक तिवारी की अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपना जलवा बिखेर रही हैं| फैंस को उनका बोल्ड लुक काफी पसंद आ रहा है|

About Post Author