KNEWS DESK – ड्रामा क्वीन Rakhi Sawant एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है Bigg Boss Marathi का लेटेस्ट प्रोमो, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। शो के होस्ट Riteish Deshmukh हैं और सीजन 6 में राखी की एंट्री को टीआरपी बढ़ाने वाला बड़ा दांव माना जा रहा था।
प्रोमो ने मचाया बवाल
हाल ही में जारी प्रोमो वीडियो में बिग बॉस राखी सावंत पर नाराजगी जताते नजर आ रहे हैं। क्लिप में घरवाले लिविंग एरिया में बैठे दिखाई देते हैं और बिग बॉस उनकी क्लास लगाते हैं। इसी दौरान राखी को अलग बैठाया जाता है और उन पर घर की मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाया जाता है।
वीडियो में दिखाया गया है कि घर में गंदगी फैली हुई है और आरोप है कि राखी ने जानबूझकर नियमों की अनदेखी की।
कंफेशन रूम में फटकार
प्रोमो में आगे दिखता है कि राखी को कंफेशन रूम में बुलाया जाता है। वहां बिग बॉस उनसे सवाल करते हैं कि उन्होंने घर का हाल क्या कर दिया है। राखी माफी मांगती नजर आती हैं, लेकिन बिग बॉस सख्त रुख अपनाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की बात करते हैं।
https://www.instagram.com/reels/DUzVX3ECHX_/
इसके बाद वीडियो में बाउंसर्स को बुलाकर राखी को घर से बाहर ले जाने की झलक दिखाई जाती है। राखी रोते-बिलखते हुए शो से बाहर न निकालने की अपील करती हैं, लेकिन टीम उन्हें जबरन बाहर ले जाती दिखती है।
प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स का कहना है कि यह सब टीआरपी के लिए किया गया ड्रामा हो सकता है। कुछ लोगों ने इसे स्क्रिप्टेड बताया तो कुछ ने मेकर्स और राखी की मिलीभगत तक का आरोप लगाया।
अब सवाल यह है कि क्या वाकई राखी सावंत को शो से बाहर कर दिया गया है या यह सिर्फ आने वाले एपिसोड के लिए सस्पेंस क्रिएट करने की रणनीति है?